एक्सप्लोरर

Satara Clash: मारा गया शख्स घर में था इकलौता कमाने वाला, 6 महीने पहले हुई थी शादी, सतारा झड़प की दर्दनाक कहानी

Satara clash : झड़प की घटना के सिलसिले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. एहतियात के तौर पर धारा 144 भी लगी हुई है और सीआरपीएफ की टुकड़ी तैनात की गई है.

Satara clash death: महाराष्ट्र के सतारा जिले के पुसेसांवली गांव में विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच रविवार को हुई झड़प में 30 साल के युवक नूरुल हसन लियाकत सिकलगर की मौत हुई है. वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसकी मां जैनब ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद वह छोटा-मोटा काम करता था. कभी ठेका लेता था तो कभी कुछ और काम करके परिवार का भरण पोषण करता था. 

नरूल हसन की मां जैनब स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र से रिटायर हैं और पिता लियाकत गांव के एक स्थानीय मदरसे में बच्चों को अरबी पढ़ाते हैं. परिवार के एक अन्य सदस्य ने बताया कि 6 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती हैं. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नूरुल के मामा सिराज सिकलगर सेना में थे और रिटायर हो चुके हैं. उन्होंने कहा, "नूरुल बहन जैनब का इकलौता बेटा था. उसी से घर की रोजी-रोटी चलती थी. उसकी हत्या के बाद माता-पिता अकेले रह गए." सिराज ने दावा किया कि जब भीड़ ने हमला किया तब नुरुल अन्य लोगों के साथ इबादतगाह में नमाज अता कर रहा था. उसके मामा ने दावा किया कि जिस पोस्ट को लेकर विवाद हुआ, उससे उसका कोई संबंध नहीं था. 

क्या कहना है जिला कलेक्टर का?

सतारा के जिला कलेक्टर जितेंद्र दूदी ने कहा, "करीब 100 से 150 की संख्या में भीड़ ने इबादत स्थल पर एकत्रित हुए लोगों से पहले बहस शुरू की और बाद में हमले शुरू हो गए. इसमें नूरुल हसन गंभीर रूप से घायल हो गया था. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

23 लोग गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में 

जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की घटना में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. चार नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. चार अन्य लोग फरार हैं. गिरफ्तार लोगों को मंगलवार (12 सितंबर) कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उन्हें चार दिनों की हिरासत में लिया गया है. तीन FIR दर्ज हुई हैं. पहली विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट से संबंधित है. दूसरी हत्या और हिंसा से संबंधित है. तीसरी पुलिस के काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ दर्ज की गई है. दो लोगों को सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी गिरफ्तार किया गया है.

इलाके में लगी है धारा 144   

सतारा में हुई झड़प के सिलसिले में एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद रखी है और धारा 144 लगा दी गई है.  कोल्हापुर के विशेष पुलिस सुपरिटेंडेंट सुनील फुलारी ने शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है.

ये भी पढ़ें: Satara Riots: महाराष्ट्र के सतारा में हुई हिंसक झड़प के बाद इलाके में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद, एक की मौत और 10 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget