एक्सप्लोरर

Farooq Abdullah On Kumbh: 'मेरे खुदा पानी में नहीं...', महाकुंभ में स्नान पर फारूक अब्दुल्ला का तंज, आतंकवाद पर मोदी सरकार को भी घेरा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार (3 फरवरी, 2025) को कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर में आतंकी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. वहीं, फारूक अब्दुल्ला ने मोदी सरकार पर निशाना साधा.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार (3 फरवरी, 2025) को कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर में आतंकी समर्थकों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है. बता दें कि इस हमले में सेवानिवृत्त सेना का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हुई हैं. इस हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंंने कहा कि अगर आतंकवाद खत्म हो गया है, तो ये कैसे हो रहा है.

महाकुंभ में डुबकी लगाने के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं घर में नहाता हूं मेरा खुदा घर में भी है. मेरा खुदा न मस्जिद में है, ना मंदिर, न  गुरुद्वारे में, मेरा खुदा मेरे में है.

500 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा में रात भर चले अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 500 से अधिक संदिग्ध आतंकी समर्थकों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW), संदिग्धों और आतंकी गतिविधियों में पहले से शामिल रहे व्यक्तियों के खिलाफ कश्मीर घाटी में छापेमारी तेज कर दी गई है.

जारी रहेगा छापेमारी अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा, "जब तक कुलगाम में आतंकी हमला करने वाले मॉड्यूल को पकड़ नहीं लिया जाता या उसे बेअसर नहीं कर दिया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा. हमने आतंकी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए घाटी में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है. अपराधियों की पहचान करने और इस तरह के किसी भी अन्य हमले को रोकने के लिए पूछताछ के लिए 500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है." 

बता दें कि सोमवार को कुलगाम के बेहिबाग इलाके में हुए हमले के बाद ये हिरासत में लिए गए हैं, जहां आतंकवादियों ने 3 नागरिकों पर नजदीक से गोली चलाई थी. घायलों में एक पूर्व प्रादेशिक सेना के जवान मंजूर अहमद वागे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी आइना अख्तर (32) और एक नाबालिग लड़की सानिया हमीद (13) को पैर में चोट आईं है. 

आतंकी हमले पर फारूक अब्दुल्ला ने सवाल खड़े किए 

जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में कैंसर पर आयोजित एक सेमिनार में जब डॉ. फारूक अब्दुल्ला से कश्मीर के कुलगांव में हुए आतंकी हमले पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप उनसे पूछिए कि जो कह रहे हैं, कि आतंकवाद खत्म हुआ है. अगर ये हमले हो रहे हैं तो उनसे सवाल पूछे जो संसद में और बाहर बयान दे रहे हैं और अगर आतंकवाद खत्म हुआ है तो ये कैसे हो रहा है.

आतंक की उल्टी गिनती! जम्मू कश्मीर के साथ पंजाब पुलिस करेगी दहशतगर्दों का खात्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget