एक्सप्लोरर

तेलंगाना में 'यंग इंडिया' स्कूलों पर 21,000 करोड़ खर्च, CM रेवंत रेड्डी ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

तेलंगाना में विकास कार्य को लेकर मंगलवार को CM ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए हैं.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य के शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की अपील की. मुख्यमंत्री के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी था.

मुख्यमंत्री ने सीतारमण को बताया कि तेलंगाना सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए हैं. उनका उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों, जो राज्य की लगभग 90% आबादी हैं, को कॉर्पोरेट स्तर की शिक्षा देना है.

तेलंगाना में 30,000 करोड़ रुपए की परियोजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 105 विधानसभा क्षेत्रों में 'यंग इंडिया इंटीग्रेटेड रेजिडेंशियल स्कूल' बनाए जा रहे हैं. हर स्कूल में 2,560 छात्र पढ़ सकेंगे, जिससे कुल 2.70 लाख छात्रों को इन स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा. इन स्कूलों के निर्माण पर लगभग 21,000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. 

इसके अलावा, जूनियर, डिग्री और तकनीकी कॉलेजों में आधुनिक लैब और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर 9,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. कुल 30,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से सहयोग मांगा.

पिछली सरकार पर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि 'यंग इंडिया' स्कूलों के निर्माण पर होने वाले खर्च को FRBM (राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन) सीमा से छूट दी जाए. उन्होंने कहा कि यह खर्च निवेश के रूप में देखा जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने निर्मला सीतारमण से राज्य के कर्ज को पुनर्गठित करने का भी अनुरोध किया. 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने मनमाने ढंग से बहुत अधिक ब्याज दरों पर कर्ज लिया था, जिससे राज्य सरकार पर कर्ज चुकाने का भारी बोझ आ गया है. इस पर वित्त मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. इस बैठक में कांग्रेस सांसद डॉ. मल्लू रवि, पोरीका बलराम नाइक, सुरेश शेटकर, चमला किरण कुमार रेड्डी और राज्य के वित्त सचिव संदीप कुमार सुल्तानिया भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:- सीपी राधाकृष्णन ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव तो आया जगदीप धनखड़ का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget