एक्सप्लोरर

सीपी राधाकृष्णन ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव तो आया जगदीप धनखड़ का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

संसद में मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है, जिसको लेकर अब पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपना रिएक्शन दिया है.

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर ली है, यानि अब वो देश के अगले उपराष्ट्रपति बन गए हैं. उनकी जीत को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी. पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सीपी राधाकृष्णन से कहा, 'आपका इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होना हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधियों के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है.' 

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई देते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा, 'सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई. भारत, जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मानवता का छठा भाग अपने में समेटे हुए है, उस देश के एक अत्यंत प्रतिष्ठित पद पर आपका चयन अत्यंत गौरवपूर्ण है.'

प्रतिनिधियों की ओर से विश्वास और भरोसे का प्रतीक

धनखड़ ने आगे लिखा, 'आपका इस गरिमामयी पद पर आसीन होना हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधियों की ओर से व्यक्त किए गए विश्वास और भरोसे का प्रतीक है. सार्वजनिक जीवन में आपके व्यापक अनुभव को देखते हुए, आपके मार्गदर्शन में यह पद निश्चित ही और अधिक प्रतिष्ठा और गौरव प्राप्त करेगा. 

सीपी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, 'इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं आपके सफल कार्यकाल और हमारे महान राष्ट्र की सेवा हेतु अपनी शुभकामनाएं देता हूं.' बता दें कि स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा देने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक संदेश है.

देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी नए उपराष्ट्रपति को बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' लिखा, 'सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई. सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं.'

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'थिरु सी.पी. राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई. उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है. मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget