एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: कांचीपुरम में पेरियार की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, कई नेताओं ने घटना की निंदा की

एम के स्टालिन और पीएमके संस्थापक एस रामदास ने प्रतिमा से तोड़फोड़ की घटना पर नाराजगी जतायी.एस रामदास ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा.

चेन्नई: तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में शुक्रवार की सुबह तर्कवादी नेता ई वी रामास्वामी 'पेरियार' की प्रतिमा टूटी-फूटी हालत में मिली. राज्य के कई नेताओं ने इसकी निंदा की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने बताया कि जिले के सलावाक्कम में शुक्रवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त हालत में मिली जिससे इलाके में खलबली मच गई. पुलिस ने पेरियार की प्रतिमा की तोड़फोड़ में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले सप्ताह सुपरस्टार रजनीकांत की द्रविड़ नेता के बारे में एक कार्यक्रम में की गई टिप्पणी के बाद तमिलनाडु में पेरियार पर फिर से बहस छिड़ गई है. तमिल पत्रिका 'तुगलक' द्वारा 14 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान रजनीकांत ने आरोप लगाया था, ''1971 में सेलम में पेरियार ने रैली निकाली थी जिसमें चप्पल की माला पहनाए भगवान श्रीरामचंद्रमूर्ती और सीता की नग्न तस्वीरें दिखाई गई थीं.'' रजनीकांत की इस टिप्पणी पर पेरियार समर्थक संगठनों और राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई थी.

डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन और पीएमके संस्थापक एस रामदास ने प्रतिमा से तोड़फोड़ की घटना पर नाराजगी जतायी और तर्कवादी नेता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस घटना की निंदा करते हुए स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि यह शर्मनाक और खेदजनक है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

एक पुलिस सूत्र ने बताया, ''पुलिस महानिदेशक एल के त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि पुलिस पेरियार की प्रतिमा या राज्य में अन्य नेताओं की प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. एस रामदास ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा. उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.

यह भी पढ़ें-

झारखंड: बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार से वापस लिया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget