एक्सप्लोरर

सुशांत मामला: रिया चक्रवर्ती से लगातार चौथे दिन पूछताछ जारी, ED ने गौरव आर्या से किए सवाल

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज भी सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है. वहीं ईडी ने गौरव आर्या से आज पूछताछ की है.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से लगातार चौथे दिन सीबीआई की पूछताछ हो रही है. रिया पर 34 वर्षीय सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है. सुशांत का शव 14 जून को उपनगर बांद्रा में उनके फ्लैट में मिला था. पूरे मामले की सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच कर रही है.

इस बीच आज ईडी ने गोवा में होटल चलाने वाले गौरव आर्या नाम के शख्स से पूछताछ की. गौरव आर्या वो शख्स है जिसके साथ रिया चक्रवर्ती का चैट सामने आया था. इस चैट से ड्रग्स डिलिंग की बात सामने आई थी.

ईडी ने पिछले हफ्ते आर्या को जांच में शामिल होने के लिये तलब किया था. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती द्वारा 2017 में मोबाइल फोन पर उन्हें भेजे गए कुछ कथित संदेश मिलने और उनमें संभवत: कुछ प्रतिबंधित ड्रग्स को लेकर चर्चा के बाद जांच दल ने आर्या को तलब किया था.

गौरव आर्या ने हालांकि दावों को खारिज किया है. उन्होंने कहा, “मेरा इस केस से कोई संबंध नहीं है. मैं सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिला. मैं उससे (रिया चक्रवर्ती) से साल 2017 में मिला था.”

11 बजे पहुंचीं रिया अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय रिया सुबह करीब 11 बजे अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ सांताक्रूज के कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचीं. उनकी कार के साथ ही उनकी सुरक्षा में लगा मुंबई पुलिस का वाहन भी पहुंचा. इसी अतिथि गृह में सीबीआई का जांच दल रूका हुआ है.

अधिकारी ने बताया कि राजपूत के खानसामा नीरज सिंह भी सुबह यहां पहुंचे थे. रविवार को सीबीआई की टीम ने रिया चक्रवर्ती से करीब नौ घंटे पूछताछ की थी, शनिवार को सात घंटे और शुक्रवार को करीब दस घंटे पूछताछ की थी.

शौविक से सीबीआई बृहस्पतिवार से पूछताछ कर रही है. इस मामले में इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी रिया से पूछताछ की थी. प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अभिनेत्री से पूछताछ कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget