एक्सप्लोरर

जरूरत पड़ने पर बार-बार होगी सर्जिकल स्ट्राइक: सुहाग

सेना प्रमुख रहे जनरल (सेवानिवृत्त) दलबीर सिंह सुहाग ने बुधवार को यहां कहा कि जरूरत पड़ने पर भारतीय सेना दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है और आगे जरूरत हुई तो बार-बार सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी.

नई दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना प्रमुख रहे जनरल (सेवानिवृत्त) दलबीर सिंह सुहाग ने बुधवार को यहां कहा कि जरूरत पड़ने पर भारतीय सेना दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है और आगे जरूरत हुई तो बार-बार सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी. पूर्व सेना प्रमुख ने यहां एक टीवी चैनल से खास बातचीत में कहा, "बिना किसी दुर्घटना के 2015 का म्यांमार ऑपरेशन बहुत सफल रहा था. उस समय यकीन हो गया था कि अगर पश्चिमी सीमा पर कोई बड़ी घटना होती है तो जनता और सरकार हमसे ऐसे ही ऑपरेशन की उम्मीद करेगी."

उरी के बाद हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक बताते चलें कि उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जबाव दिया था. सेना ने नियंत्रण रेखा के उस पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया और कई आतंकियों को मार गिराया और उनके ठिकाने भी ध्वस्त कर दिए थे. जनरल सुहाग ने आगे कहा, "उरी की खबर मिलने की बाद मेरे जहन में आया कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे. हमारे पास 15 महीने की ट्रेनिंग थी. मैंने अपने कमांडर्स को बताया कि जैसे ही राजनीतिक मंजूरी मिलेगी, हम पाकिस्तान के अंदर जाके सर्जिकल स्ट्राइक्स करेंगे."

प्रधानमंत्री से अनुमति मिलने के बारे में उन्होंने कहा, "हमने उन्हें ब्रीफ करते हुए काफी विकल्प दिए थे. पर्याप्त चर्चा के बाद प्रधानमंत्री ने स्ट्राइक करने की अनुमति दे दी थी. यह उनका बहुत साहसी फैसला था." उन्होंने कहा कि उरी आतंकी हमले का जबाव देने के लिए सेना के पास कई विकल्प थे, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक को तरजीह दी गई. इस बारे में उन्होंने बताया, "म्यांमार ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने कहा था कि वह म्यांमार नहीं है. उसने कहा था कि अगर कोई हमारी सरहद पार करेगा तो वापस नहीं जाएगा."

जनरल सुहाग ने कहा, "इस ऑपरेशन से हमने दिखा दिया कि हम में इतनी काबिलियत है कि अंदर घुस कर, खुद बिना किसी नुकसान उठाए उनको भारी नुकसान पहुंचा कर वापस आ सकते हैं." पूर्व सेना प्रमुख के अनुसार, इस ऑपरेशन से भारत ने संदेश दिया कि दुश्मन अपनी जमीन पर भी सुरक्षित नहीं है. भारतीय सेना जब चाहे जिस जगह चाहे, जैसे चाहे सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है.

उन्होंने कहा, "पहला लक्ष्य था, सर्जिकल स्ट्राइक कामयाब रहे और दूसरा लक्ष्य था, सेना का कोई भी नुकसान न हो. यहां तक कि किसी भी कीमत पर घायल को पीछे नहीं छोड़ने का हुक्म था." सेना की फिटनेस के बारे में उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार साल में सेना की फिटनेस में काफी सुधार हुआ है. जनरल सुहाग ने कहा, "हमने निर्णय लिया था कि जबतक जवान शारीरिक तौर पर फिट नहीं हो जाता, तबतक उसको प्रमोशन नहीं मिलेगा और सेना में पुरस्कार भी नहीं मिलेगा. उन्हें न तो विदेशी असाइनमेंट पर भेजा जाएगा, न संयुक्त राष्ट्र के किसी काम के लिए चुना जाएगा."

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget