एक्सप्लोरर

Supreme Court: 'जम्मू-कश्मीर में 35A ने छीने भारतीयों के 3 मौलिक अधिकार', अनुच्छेद 370 पर सुनवाई के दौरान बोला सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 पर सुनवाई का सोमवार को 11वां दिन था. इस समय केंद्र सरकार याचिकाकर्ता पक्षों की दलील का जवाब दे रही है.

Hearing On Article 370 In Supreme Court: आर्टिकल 370 के हटाए जाने से पहले जम्मू-कश्मीर राज्य के स्थायी निवासियों को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35ए ने भारत के लोगों के तमाम मौलिक अधिकारों को छीन लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार (28 अगस्त) को ये टिप्पणी की.

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) धनंजय वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ के कहा, अनुच्छेद 35ए ने, जिसे 1954 में राष्ट्रपति के आदेश से संविधान में जोड़ा गया था, लोगों को कम से कम तीन मौलिक अधिकारों से वंचित कर दिया. 

ये तीन मूल अधिकार छीने

1- अनुच्छेद 16(1) के तहत सार्वजनिक नौकरियों में सभी नागरिकों के लिए अवसर की समानता
2- अनुच्छेद 19(1)(एफ) और 31 के तहत संपत्तियों का अधिग्रहण
3- अनुच्छेद 19(1)(ई) के तहत देश के किसी भी हिस्से में बसने का अधिकार

पीठ ने टिप्पणी की कि 1954 के संवैधानिक आदेश ने भाग III (मौलिक अधिकारों से संबंधित) को जम्मू-कश्मीर में लागू किया लेकिन उसी क्रम में, अनुच्छेद 35ए बनाया गया जिसने तीन क्षेत्रों में अपवाद बनाकर लोगों के तीन मूल्यवान मौलिक अधिकारों को छीन लिया. बेंच में प्रधान न्यायाधीश के साथ ही जस्टिस संजय कृष्ण कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस भूषण आर गवई और जस्टिस सूर्य कांत शामिल हैं.

क्या है अनुच्छेद 35ए?

अनुच्छेद 35ए के तहत जम्मू-कश्मीर के लोगों को विशेष अधिकार दिए गए थे. इसके साथ ही राज्य की विधायिका को ऐसे कानून बनाने का अधिकार मिला, जिसे दूसरे राज्यों के लोगों के समानता के अधिकार या भारतीय संविधान के तहत किसी अन्य अधिकार के उल्लंघन के आधार पर चुनौती नहीं नहीं दी जा सकती थी.

अनुच्छेद 35ए को अनुच्छेद 370 तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करके संविधान में जोड़ा गया था. अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के साथ ही 35ए को भी रद्द कर दिया गया था. 

सरकार ने रखी सुप्रीम कोर्ट में दलील

सोमवार को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 11वें दिन सुनवाई हुई. इस दौरान सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि अनुच्छेद 35ए ने न केवल जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासियों और अन्य निवासियों के बीच बल्कि देश के अन्य नागरिकों के बीच भी एक कृत्रिम अंतर पैदा किया. पीठ ने इस बात पर अफसोस जताया कि संवैधानिक प्रावधान ने मौलिक अधिकारों को लागू करने के लिए एक पूरी तरह से अलग तंत्र निर्धारित किया.

यह भी पढ़ें

CBI ने ED के सहायक निदेशक के खिलाफ दर्ज की FIR, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget