एक्सप्लोरर

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पास निर्माण के खिलाफ याचिका प्रथम दृष्टया ‘प्रायोजित’ लगती है, बोला सुप्रीम कोर्ट

अदालत ने उनसे आवेदन की एक प्रति इस मामले में न्यायमित्र के रूप में उच्चतम न्यायालय की सहायता कर रहे वकील को भी देने को कहा और सुनवाई तीन सप्ताह बाद निर्धारित की.

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (20 दिसंबर, 2024) को कहा कि उसे वह याचिका प्रथम दृष्टया प्रायोजित प्रतीत होती है जिसमें उत्तराखंड में राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के निकट अवैध निर्माण गतिविधियों और पेड़ों की कटाई का आरोप लगाया गया है.

जस्टिस भूषण रामाकृष्ण गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन ने यह टिप्पणी तब की जब उत्तराखंड सरकार के वकील ने कहा कि निरीक्षण किया गया था और पाया गया कि संबंधित भूमि निजी संपत्ति है. पीठ ने कहा, 'प्रथम दृष्टया यह एक प्रायोजित याचिका प्रतीत होती है.'

राज्य सरकार के वकील ने कहा कि आवेदक ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी और प्राधिकारियों ने तथ्यों का पता लगाने के लिए निरीक्षण के वास्ते एक समिति गठित की थी. उन्होंने कहा कि यह एक निजी भूमि पाई गई जहां एक प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र (नैचुरोपैथी सेंटर) का संचालन और ‘पोर्टा केबिन कॉटेज’ का निर्माण किया जा रहा था.

आवेदक के वकील ने हालांकि दावा किया कि राष्ट्रीय उद्यान के निकट कई पेड़ों की कटाई के अलावा बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण भी किया गया है. राज्य सरकार के वकील ने दलील दी कि आवेदक ने याचिका में भूमि मालिक को पक्षकार प्रतिवादी के रूप में शामिल ही नहीं किया है. मामले की पड़ताल करने पर सहमत हुई पीठ ने आवेदक से भूमि के मालिक को प्रतिवादी के रूप में शामिल करने को कहा.

अदालत ने उनसे आवेदन की एक प्रति इस मामले में न्यायमित्र के रूप में उच्चतम न्यायालय की सहायता कर रहे वकील को भी देने को कहा और सुनवाई तीन सप्ताह बाद निर्धारित की. आवेदक के वकील ने जब आग्रह किया कि इस बीच यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया जाना चाहिए, तो पीठ ने कहा कि यदि ऐसा पाया गया कि निर्माण किसी कानून या उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करके किया गया है तो वह इसे ध्वस्त करने का आदेश दे सकती है.

पीठ ने कहा, 'यदि किसी तरह का उल्लंघन नहीं पाया जाता है तो हम 10 लाख रुपये के जुर्माने के साथ इसे (आवेदन को) खारिज कर सकते हैं.' इसने कहा कि किसी को भी शीर्ष अदालत के क्षेत्राधिकार का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

यह भी पढ़ें:-
'बस रिटायरमेंट लाइफ एन्जॉय कर रहा हूं, कोई और काम...', NHRC अध्यक्ष पद पर अपॉइनमेंट की चर्चाओं के बीच बोले पूर्व CJI चंद्रचूड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget