एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Case: गोवा पुलिस कल जाएगी हरियाणा, खंगालेगी सोनाली फोगाट का बैंक अकाउंट

Sonali Phogat Death Case: सीएम प्रमोद सावंत कहा कि गोवा पुलिस मामले की सही दिशा में जांच कर रही है. हम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पुलिस महानिदेशक को एटीआर रिपोर्ट सौंपेंगे.

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट हत्याकांड (Sonali Phogat) मामले को लेकर मंगलवार को गोवा पुलिस की चार लोगों की टीम हरियाणा जाएगी. यहां पुलिस सोनाली के घरवालों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपी संदीप और सुखविंदर के घर भी जाएगी. इस दौरान सोनाली के बैंक अकाउंट, पैसे, संंपत्ति औऱ लेन-देने के बारे में भी पुलिस जानकारी इकट्ठा करेगी. इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि वो सोनाली फोगाट केस की एटीआर (ATR) यानी कार्रवाई रिपोर्ट हरियाणा सरकार को देंगे. साथ ही बताया कि गोवा पुलिस मामले की सही जांच कर रही है.

जरूरत पड़ने पर CBI जांच को तैयार- सीएम सावंत

सीएम प्रमोद सावंत ने रिपोर्टरों से सोमवार को कहा. 'भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेत्री सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले की जांच गोवा पुलिस सही दिशा में कर रही है. मैं कहना चाहूंगा कि पुलिस ने अब तक अच्छी जांच की है. हम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पुलिस महानिदेशक को एटीआर रिपोर्ट देंगे.' बता दें कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार जरूरत पड़ने पर फोगाट की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के लिए तैयार है.  मुख्यमंत्री सीएम प्रमोद सावंत ने यह भी बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनसे बात कर मामले की विस्तृत जांच का अनुरोध किया था.

मामला क्या है?
पूर्व टिकटॉक स्टार और रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी सोनाली फोगाट (43) की 23 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह इससे एक दिन पहले यानी 22 अगस्त को ही गोवा पहुंची थीं. शुरुआत में पुलिस ने उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ने से हुई बताया था हालांकि, परिवारवालों का शुरू से ही कहना था कि ऐसा नहीं हो सकता. पूरे मामले में पुलिस  फोगाट के सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर चुकी. ये दोनो सोनाली फोगाट के साथ गोवा आए थे.

यह भी पढे़ं-

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट हत्या और नारकोटिक्स मामले में गोवा पुलिस ने तैयार की रिपोर्ट, 8 पेज में दिया गया ब्योरा

Sonali Phogat case: सोनाली हत्या मामले में नया ट्विस्ट, बचाव पक्ष के वकील का दावा- न्यून्स के पास रेस्तरां का स्वामित्व नहीं

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget