एक्सप्लोरर

कर्नाटकः सिद्धरमैया ने खोया आपा, समर्थक को थप्पड़ मारने के बाद बोले- वह मेरे बेटे जैसा

रवि ने उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेता मरी गौड़ा से बात करने के लिए मोबाइल देने की कोशिश की. इस बात से नाराज सिद्धरमैया ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बेंगलुरुः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बुधवार को मैसूरू में अपना आपा खो बैठे. एक कांग्रेस नेता से फोन पर बात करने के लिए कहने पर उन्होंने अपने एक समर्थक को कथित रूप से थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सिद्धरमैया की इस हरकत की जमकर आलोचना हो रही है.

हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री और उनके समर्थक ने घटना को कोई तवज्जो नहीं देने की कोशिश की है. उनके समर्थक ने सिद्धरमैया को पिता समान बताया और कहा कि उन्होंने प्यार में उन्हें थप्पड़ मार दिया.

मैसूरू हवाई अड्डे पर घटी घटना

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह घटना मैसूरू हवाई अड्डे पर तब हुई जब सिद्धरमैया मीडिया से मुखातिब होकर जा रहे थे. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार की गिरफ्तारी की निंदा की.

जैसे ही वह जाने लगे, उनके समर्थक नंदनाहली रवि ने उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेता मरी गौड़ा से बात करने के लिए मोबाइल देने की कोशिश की. इस बात से नाराज सिद्धरमैया ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

'प्यार में चांटा मारा'

रवि ने बयान जारी कर कहा कि सिद्धरमैया ने उन्हें प्यार में चांटा मारा. कृपया इसे अन्यथा नहीं लें. वह मेरे पिता के समान हैं और मुझे बेटा मानते हैं. सिद्धरमैया ने भी रवि को अपना बेटा बताया.

उन्होंने कहा, ‘‘रवि मेरे बेटे जैसा है. मैं लंबे समय से उसका मार्गदर्शन कर रहा हूं और मेरे ऐसे कई समर्थक हैं.’’

VVIP हेलीकाप्टर घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget