एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने फिर साधा बीजेपी पर निशाना, इस बार GST को लेकर दी 'चेतावनी'

नई दिल्ली/मुंबई : केंद्र और महाराष्ट्र में शिवसेना भले ही बीजेपी के साथ सरकार में शामिल हो, लेकिन दोनों ही पार्टियों के बीच राजनीतिक तनाव बरकरार है. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने जीएसटी यानी गुडस एंड सर्विस टैक्स को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. ठाकरे ने कहा है कि 'मुंबई समेत अन्य महानगर पालिकाओं की स्वायत्ता पर आंच नहीं आनी चाहिये.'

मुंबई के शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एक बैठक हुई

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि 'यदि ऐसा होता है तो शिवसेना जीएसटी का विरोध करने से परहेज नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि हर बार केंद्र और राज्य के सामने गिड़गिड़ाने की नौबत आयेगी तो शिवसेना को सोचना पड़ेगा. मुंबई के शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एक बैठक हुई.

'शिव संपर्क' यात्रा शुरू करने पर विचार विमर्श हुआ

इस बैठक में शिवसेना अपने को कैसे मजबूत करे, पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही महाराष्ट्र की जनता से सीधे जुड़ने के लिये 'शिव संपर्क' यात्रा शुरू करने पर विचार विमर्श हुआ. 6 और 7 मई को मराठवाड़ा क्षेत्र में यात्रा की योजना बनाई गई है. बीते दो दिनों में ठाकरे ने चुने हुए नगर सेवक और जिला परिषद पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

गाय का बचाव जरूर करें लेकिन पहले देश को बचायें

इसी दौरान उन्होंने गाय को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. कहा कि चुनाव जीतने के बाद गाय पर चर्चा की जा रही है. उनके आधार कार्ड बनाने की बात हो रही है. उन्होंने कहा कि गाय का बचाव जरूर करें लेकिन पहले देश को बचायें. देश बच गया तो सभी बच जायेंगे. उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.

एक के बदले 50 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटकर लायें

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि 'सैनिकों के मातापिता के साथ-साथ मेरी भी मांग है कि एक के बदले 50 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटकर लायें.' उद्धव, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हो रही बैठक में यह संदेश देते आ रहे हैं कि वे चुनाव के लिये तैयार रहे और तैयारी शुरू कर दें.

सामना में बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए संपादकीय भी लिखे बीते विधान सभा चुनाव के समय से ही शिवसेना और बीजेपी के बीच जो राजनीतिक वाद-विवाद शुरू हुआ वो अभी भी जारी है. लगभग हर मौके पर शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है. यहां तक कि अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए संपादकीय भी लिखे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget