एक्सप्लोरर

फडणवीस ने भेजा प्यार का ‘पैगाम’, उद्धव ठाकरे का जवाब- स्वागत है

Maharashtra News: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 'सामना' के जरिए देवेंद्र फडणवीस के कटुता बयान पर जवाब दिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में ठाकरे गुट की शिवसेना ने 'सामना' के जरिए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिए कटुता वाले बयान पर कहा, फडणवीस जैसे नेताओं को अब अगर पछतावा हो रहा है तो विष का अमृत बनाने का काम भी वहीं करें.
 
दरअसल, दीवाली से पहले देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से संवाद साधते हुए कहा था कि महाराष्ट्र की राजनीति में कटुता आ गई है. देवेंद्र फडणवीस के इस बयान पर ठाकरे गुट की शिवसेना ने सामना के जरिए हमला बोला है.
 
सामना में लिखा, दिवाली से पहले देवेंद्र फडणवीस ने कुछ मुद्दों को लेकर खुलकर बात की. फडणवीस ने इस दौरान कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में कटुता आ गई है जिसे नकारा नहीं जा सकता. महाराष्ट्र की राजनीति में न केवल कटुता, बल्कि बदले की राजनीति का विषैला प्रवाह उमड़ रहा है और इस प्रवाह का मूल बीजेपी की हालिया राजनीति है. वहीं, इस मामले में फडणवीस जैसे नेताओं को अब पछतावा होने लगा है तो उस विष का अमृत बनाने का काम भी उन्हें ही करना होगा.

ढाई साल में तीन बार सत्ता परिवर्तन

सामना में आगे कहा, आज केवल हमारे महाराष्ट्र में ही नहीं देश की राजनीति में कटुता आ गई है. लोकतंत्र के लक्षण क्या हैं? सत्ताधारी पार्टी कोई भी हो, उसे विपक्षी पार्टी को एकीकृत देश का शत्रु नहीं मानना चाहिए. लोकतंत्र में मतभेद का महत्व होता है, इसलिए मतभेद का मतलब देशविरोधी विचार नहीं है. लिहाजा सत्ताधारी और विपक्ष को एक-दूसरे की कम-से-कम ईमानदारी पर विश्वास करके काम करना चाहिए. महाराष्ट्र में कटुता क्यों और किसने निर्माण की? महाराष्ट्र में पिछले ढाई साल में तीन सत्ता परिवर्तन हुए. इनमें से दो सत्ता परिवर्तन सीधे फडणवीस के नेतृत्व में हुए हैं.

केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग कर सरकार गिराई

आगे लिखा, महाराष्ट्र की राजनीति में कटुता न रहे और राज्य के कल्याण के लिए सभी को एक साथ बैठना चाहिए, यही राज्य की परंपरा है. आपने केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग करके सरकार गिराई, शिवसेना तोड़ी. शिवसेना का धनुष-बाण चिह्न फ्रीज हो इसके लिए परदे के पीछे से राजनीतिक चाल चली. यह सब महाराष्ट्र और देश ने देखा. शिवसेना न रहे और शिवसेना से जो जहर बाहर निकला है, उस विष को ‘बासुंदी’ का दर्जा देने का जो हाल में प्रयास जारी है, उससे कटुता की धार कैसे कम होगी? 

आगे लिखा, राज्य में कटुता है और उसे दूर करना चाहिए ये विचार देवेंद्र फडणवीस के मन में उठा जो महत्वपूर्ण है. फडणवीस के इन विचारों से हम सहमत हैं. नेपोलियन, सिकंदर भी हमेशा के लिए नहीं टिके. राम-कृष्ण भी आए और गए तो हम कौन? फडणवीस, आपके मन में आ ही गया है तो कटुता खत्म करने का बीड़ा उठा ही लीजिए! लग जाइए काम पर.

यह भी पढ़ें.

Coimbatore Explosion Case: 'कोयंबटूर ब्लास्ट केस NIA को सौंपेगी तमिलनाडु सरकार', सीएम एमके स्टालिन का बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
CJP Protest In Delhi LIVE: संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला; अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन
LIVE: संसद तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला; अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन
Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget