एक्सप्लोरर

संसद भवन में सीढ़ियों पर गिरे शशि थरूर, पैर में आई मोच, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

Congress सांसद शशि थरूर के पैर में मोच आ गई है. उन्होंने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं. कहा है कि वे आज संसद भवन भी नहीं जाएंगे.

Shashi Tharoor Injured: तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) संसद भवन (Parliament) में गिरकर घायल हो गए. सांसद शशि थरूर ने ट्विटर पर बताया उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और अब उनका इलाज चल रहा है. थरूर ने यह भी कहा कि संसद में उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया था और गिरने के दौरान उनके पैर में मोच आ गई. 

सांसद ने ट्विटर पर लिखा, "कल संसद में एक सीढ़ी नीचे जाते समय मेरा पैर फिसल गया और मोच आ गई. कुछ घंटों तक कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन फिर दर्द और बढ़ गया और मुझे अस्पताल जाना पड़ा. मैं अब अस्पताल में हूं. आज संसद नहीं आ सकता. साथ ही विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है."

तवांग मामले में सरकार को घेरा

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और शशि थरूर भी सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं. थरूर ने तवांग के मामले में सरकार को निशाने पर भी लिया. थरूर ने बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प में सरकार ने 'छोटा बयान' दिया और उसके साथ कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया जो लोकतांत्रिक बात नहीं है.

'यह लोकतंत्र नहीं है'

थरूर ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, "बिना किसी स्पष्टीकरण के एक छोटा बयान दिया गया तथा दूसरों के सवालों या विचारों को सुना भी नहीं गया. यह लोकतंत्र नहीं है." उन्होंने कहा, "हम यह कहते आ रहे हैं कि संसद इसी (चर्चा) के लिए है. इस तरह के मामलों में सरकार को भारत की जनता के प्रति जवाबेदह होना चाहिए." थरूर का कहना था कि सरकार को पूरी स्थिति बतानी चाहिए और कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए.

ये भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 के पार! सुशील मोदी ने सरकार पर आंकड़ा छिपाने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget