एक्सप्लोरर

Sansad Ratna Awards 2023: सांसद रत्न के लिए 13 सांसद नॉमिनेट, जानें किन-किन नेताओं का है नाम

Sansad Ratna: इन पुरस्कारों की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझावों के मद्देनजर की गई थी.

Sansad Ratna Awards 2023 List: संसद रत्न पुरस्कार 2023 के लिए इस बार 13 सांसदों को नॉमिनेट किया गया है. इसमें राज्यसभा के 5 सांसद और लोकसभा के 8 सदस्यों का नाम है. संसदीय मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता वाली जूरी समिति ने इन सदस्यों का नाम दिया है. 13वें संसद रत्न पुरस्कार 2023 की घोषणा 25 मार्च को दिल्ली में की जाएगी. यह पुरस्कार सिविल सोसाइटी की ओर से प्रदान किए जा रहे हैं.

इन पुरस्कारों की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझावों के मद्देनजर की गई थी. उनका सुझाव भारतीय संसद में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने का था. इसी सुझाव के आधार पर संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत की गई है. 2010 से शुरू हुआ यह एक निजी पुरस्कार है. 

जानें किन-किन नेताओं का है नाम

इस बार संसद रत्न के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिट्स, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से फौजिया तहसीन अहमद खान को चुना गया है. '2022 में सेवानिवृत्त राज्यसभा सदस्य' श्रेणी के तहत समाजवादी पार्टी के नेता विशंभर प्रसाद निषाद और कांग्रेस नेता छाया वर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नामित किया गया है.

जयंत सिन्हा-विजयसाई रेड्डी भी होंगे सम्मानित

17वीं लोकसभा की शुरुआत से 2022 के शीतकालीन सत्र के अंत तक संसद की वित्त और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति समितियों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा. लोकसभा समितियों में वित्त समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा, तो वहीं राज्यसभा कमेटियों में परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति के अध्यक्ष वी विजयसाई रेड्डी को नामित किया गया है. 

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए इनका नाम

प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और प्रीसेंस ने पिछले साल एक नई श्रेणी 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य अनुभवी नेताओं को समाज में उनके अपार योगदान के लिए सम्मानित करना है. इस वर्ष जूरी ने इस पुरस्कार के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ CPM नेता टीके रंगराजन को नामित किया है.

ये भी पढ़ें-Breaking News Live: त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की कार का हरियाणा में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget