एक्सप्लोरर

बंगाल के संदेशखाली जा रहे ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार, हुआ बवाल, देखें वीडियो

Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली जाने के दौरान गिरफ्तार होने पर आईएसएफ के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा है.

Naushad Siddiqui Arrested:  पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर है. इस बीच संदेशखाली जा रहे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी को मंगलवार (27 फऱवरी, 2024) को गिरफ्तार कर लिया गया.  एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. 

संदेशखाली की ओर जा रहे कांग्रेस के एक दल को भी नजात के पास रोक दिया गया.  पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भांगड़ से विधायक सिद्दीकी को सीआरपीसी की धारा 151 (संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत कोलकाता में साइंस सिटी के पास गिरफ्तार किया गया था.  उत्तर 24 परगना जिला प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संदेशखाली के संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. 

नौशाद सिद्दीकी ने क्या कहा?
सिद्दीकी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे क्यों गिरफ्तार किया है. यह संदेशखाली से कई किलोमीटर दूर है. मैं संदेशखाली के ग्रामीणों से मिलने के लिए वहां जा रहा था. मैंने कोई नियम या कानून नहीं तोड़ा. ”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे संदेशखाली से 62 किलोमीटर दूर रोका, लेकिन राज्य के दो मंत्री पार्थ भौमिक और सुजीत बोस जब वहां गए तो उन्होंने उन्हें नहीं रोका. पुलिस सिर्फ विपक्ष को संदेशखाली जाने से रोक रही है। वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?”

सिद्दीकी अपने दो सुरक्षा गार्डों के साथ सुबह करीब नौ बजे साइंस सिटी पहुंचे जब कोलकाता पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने उन्हें रोक दिया. 

पश्चिम बंगाल पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया, “संदेशखाली के कुछ इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. हम लोगों को उन क्षेत्रों में जाने की अनुमति देकर कानून- व्यवस्था में व्यवधान की अनुमति नहीं दे सकते. इसलिए उन्हें (सिद्दीकी को) रोका गया. ”

आईएसएफ विधायक को लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया.

बीजेपी ने क्या कहा?
सिद्दीकी की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि पुलिस सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निर्देश पर काम कर रही है. 

बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, “टीएमसी शासन के तहत, पश्चिम बंगाल में अराजकता व्याप्त है. उन्होंने (पुलिस ने) हमारे नेता (पार्टी प्रदेश अध्यक्ष) सुकांत मजूमदार के साथ भी यही किया.”

मामला क्या है?
संदेशखाली की कई महिलाओं ने स्थानीय तृणमूल नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.  

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- संदेशखाली केसः ‘हफ्ते भर में गिरफ्तार हो जाएगा शेख शाहजहां’, TMC नेता का दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget