एक्सप्लोरर

संदेशखाली विवाद: BJP को मिली कोलकाता में प्रदर्शन की इजाजत, कलकत्ता HC ने कहा- सिर्फ 150 लोग होंगे शामिल

संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन जारी है. यहां TMC नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों पर महिलाओं के उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप हैं. इस मुद्दे पर बीजेपी लगातार ममता सरकार को घेर रही है.

संदेशखाली हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी को कोलकाता में प्रदर्शन की इजाजत दे दी है. हालांकि, कोर्ट ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी के सामने कुछ शर्तें रखी हैं. हाईकोर्ट के जस्टिस कौशिक चंदा ने निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. न ही इसमें 150 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे. बीजेपी बुधवार और गुरुवार को कोलकाता के मैदान क्षेत्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर सकती है. ये प्रदर्शन 10 बजे से 6 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा. 

दरअसल, बीजेपी ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में टीएमसी के स्थानीय नेताओं के कथित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगी थी. कोलकाता पुलिस ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं का हवाला देते हुए विरोध-प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद बीजेपी ने हाईकोर्ट का रुख करके प्रदर्शन की अनुमति के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की थी.

टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग

दरअसल, संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके करीबियों पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है. स्थानीय शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मामले में कोलकाता पुलिस ने अब तक 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें कुछ टीएमसी के स्थीनीय नेता भी हैं. हालांकि, शाहजहां शेख अभी भी फरार है. ऐसे में बीजेपी उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है.

उधर, टीएमसी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल सरकार संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपों पर कार्रवाई कर रही है. तृणमूल नेता सुष्मिता देव, सागरिका घोष और साकेत गोखले ने बीजेपी पर संदेशखाली मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य कार्रवाई कर रहा है और मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. 

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी. टीएमसी ने इस पत्र को नौटंकी करार दिया. टीएमसी ने कहा कि साय को अपने राज्य छत्तीसगढ़ पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget