एक्सप्लोरर

RSS नेता भैया जी जोशी ने हिंसा को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया दुनिया में कैसे आएगी शांति

RSS Leader Bhaiya Ji Joshi: आरएसएस नेता भैया जी जोशी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए कभी-कभी हिंसा जरूरी होती है. उन्होंने कहा कि शांति वही स्थापित कर सकता है, जो सबको साथ लेकर चलेगा.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सीनियर नेता सुरेश जोशी (भैया जी जोशी) ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए कभी-कभी हिंसा भी जरूरी है. गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि हिंदू हमेशा से ही अपने धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. अपने धर्म की रक्षा के लिए हमें वे काम भी करने होंगे, जिन्हें दूसरे लोग अधर्म करार देंगे. ऐसे काम हमारे महापुरुषों ने भी किए हैं. 

महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा जोशी ने कहा, "उसका बड़ा उदाहरण महाभारत का युद्ध है. कौरवों का पक्ष था, पांडवों का पक्ष था. कौरवों का पक्ष अधर्म करने वाला माना गया और पांडव धर्म के पक्ष में खड़े थे. युद्ध के सारे नियमों का कौरवों ने पालन किया, पांडवों ने तो युद्ध के नियमों को एक तरफ रखते हुए अधर्म पर विजय प्राप्त करने के लिए अपने व्यक्तिगत सारी बातों को समर्पित करते हुए, अधर्म को समाप्त करने का काम किया है. ये अधर्म और अधर्म का विवेक जो सिखाता है. धर्म है, अहिंसा का तत्व है, पर अहिंसा की रक्षा करने के लिए कभी-कभी हिंसा का भी आधार लेना पड़ता है नहीं तो अहिंसा का तत्व कैसे सुरक्षित रहेगा?" 

दुनिया में शांति को लेकर क्या बोले भैयाजी? 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दुनिया में शांति की स्थापना पर बोलते हुए जोशी ने कहा, ''शांति वही स्थापित कर सकता है जो सबको साथ लेकर चलेगा. हर समुदाय अपने रास्ते पर चल सकता है, लेकिन अगर वे दूसरों को भी अपने रास्ते पर चलने की आजादी नहीं देंगे तो शांति कैसे कायम रहेगी?" 

भारत सबको साथ लेकर चलता है: भैयाजी 

आरएसएस नेता ने कहा, "भारत के अलावा कोई अन्य देश नहीं है जो सभी को साथ लेकर चलता हो. यह हमारा "वसुदेव कुटुम्बकम" का मार्ग है. जब हम कहते हैं कि भारत को मजबूत होना चाहिए, तो हमें दुनिया को यह बताने की आवश्यकता है कि भारत और हिंदुओं का मजबूत होना सभी के सर्वोत्तम हित में है. यह कमजोरों और असहायों की रक्षा करेगा." 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget