एक्सप्लोरर

नहीं रुक रहे बैंकों में भ्रष्टाचार के मामले, 189 करोड़ रुपये का घोटाला आया सामने, CBI ने प्राइवेट कंपनी के खिलाफ दर्ज किया मामला

सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बैंकों से भ्रष्टाचार हटने का नाम नहीं ले रहा है और बैंकों को सैकड़ों करोड़ रुपए का चूना लगाने का काम लगातार जारी है.

नई दिल्ली: सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बैंकों से भ्रष्टाचार हटने का नाम नहीं ले रहा है और बैंकों को सैकड़ों करोड़ रुपए का चूना लगाने का काम लगातार जारी है. अब केंद्रीय जांच ब्यूरो ने साल 2016 -17 में बैंक ऑफ बड़ौदा तथा अन्य बैंकों को लगभग 189 करोड़ों रुपए का चूना लगाने के आरोप में एक प्राइवेट कंपनी, उसके निदेशकों समेत अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सीबीआई ने इस मामले में आज आधा दर्जन जगह पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की थी कि एक निजी कंपनी रुचि ग्लोबल लिमिटेड ने बैंकों के एक समूह से जिसकी लीडिंग बैंक ऑफ बड़ौदा के पास थी,  के साथ करार किए थे और इस करार के तहत उसने बैंकों से अलग-अलग लोन लिए थे.

आरोप है कि बैंकों से जिस काम के लिए पैसा लिया गया था वह काम किया ही नहीं  और यह पैसा अन्य कंपनियों को भेज दिया गया. सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें रुचि ग्लोबल लिमिटेड, उसके निदेशक उमेश.. साकेत  बरोदिया.. आशुतोष मिश्रा तथा अज्ञात सरकारी अधिकारी तथा अन्य लोग शामिल हैं.

सीबीआई के मुताबिक उक्त कंपनी और उसके निदेशकों ने साजिश कर बैंकों को 188. 35 करोड़ रुपए का चूना लगाया. बैंकों के समूह ने बैंक ऑफ बड़ौदा को इस बात के लिए अधिकृत किया था कि वे इस पूरे मामले की शिकायत केंद्रीय जांच ब्यूरो से करें. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की और तथ्य पाए जाने पर आज आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. दिलचस्प यह भी है कि जिस कंपनी ने यह धोखाधड़ी की है उसका रजिस्टर्ड ऑफिस महाराष्ट्र और कारपोरेट ऑफिस मध्यप्रदेश के इंदौर में है. सीबीआई ने आज इस मामले में इंदौर, बैंगलोर और मुंबई में छापेमारी की थी.

दिलचस्प है कि मामला एक बार फिर महाराष्ट्र से ही जुड़ा है जहां बहुचर्चित बैंक ऑफ बड़ौदा का मेहुल चौकसी और नीरव मोदी घोटाला हुआ था. इस बड़े घोटाले के बाद भी अभी बैंक पूरी तरह से सावधान नहीं हुए हैं और आलम यह है कि जहां एक तरफ लोगों को मात्र कुछ लाख रुपए के लोन के लिए बैंक के अधिकारी  लगातार दौड़ाते हैं वहीं दूसरी तरफ सैकड़ों करोड़ रुपए लोगों को बिना किसी जांच के अधिकारियों की मिलीभगत से पास कर दिया जाता है. बाद में यह  प्राइवेट कंपनियां सैकड़ों करोड़ रुपया लेकर फरार हो जाती हैं और बैंक इन कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए इधर से उधर घूमते हैं. सच्चाई यह है कि यदि बैंक अपना काम ईमानदारी से करें तो संभवत ऐसे बड़े घोटाले हो ही ना.

यह भी पढ़ें:

500 करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सहकारी बैंक का चेयरमैन गिरफ्तार, कोर्ट ने 25 जून तक ईडी की रिमांड में भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi LIVE: सरकार से बातचीत के बीच संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला
LIVE: सरकार से बातचीत के बीच संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget