एक्सप्लोरर

Rameshwaram Cafe Blast Case: 'कांग्रेस सरकार बना रही ऐसी आसान नीतियां कि ISIS कर्नाटक में मजबूत कर रहा जड़ें,' BJP ने बोला हमला

Rameshwaram Cafe Blast Case: रामेश्वरम कैफे बलास्‍ट मामले की जांच में जुटी NIA को टीम को शुक्रवार (12 अप्रैल) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं. एजेंसी ने दोनों फरार आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है. 

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast Case: कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के रामेश्‍वरम कैफे में 1 मार्च, 2024 को हुए बलास्‍ट मामले में फरार चल रहे दो आरोप‍ियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को पश्‍च‍िम बंगाल के कोलकाता से धरदबोच ल‍िया है. एनआईए के हत्‍थे चढ़े दोनों फरार आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी के बाद राजनीत‍ि भी तेज हो गई है. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सूबे की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर पूरी तरह से हमलावर हो गई है. 

कर्नाटक प्रदेश बीजेपी ने इस मामले को लेकर स‍िद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार पर जमकर न‍िशाना साधा है. पार्टी की ओर से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट शेयर करते हुए कांग्रेस को आरोप‍ियों का 'बड़ा भाई' करार द‍िया है. साथ ही बीजेपी ने आरोप लगाया क‍ि मौजूदा कांग्रेस सरकार कथ‍ित तौर पर टीपू सुल्‍तान की प्रशंसक हैं. 

आरोप लगाते हुए कहा कि जब से कर्नाटक में इस सरकार ने सत्ता संभाली है तब से सूबे में कथ‍ित तौर पर आतंकवाद‍ियों को खुली छूट म‍िल गई है. बीजेपी ने 'एक्स' पर शेयर की पोस्ट में आरोपियों को कथ‍ित तौर पर 'कांग्रेस का भाई' भी करार दिया गया.  

आतंक को बढ़ावा देने के लगाए गंभीर आरोप  

भगवा पार्टी ने मुख्‍यमंत्री स‍िद्धारमैया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कथ‍ित तौर पर आतंक को बढ़ावा देने की नीत‍ियों को सरल बना रही है ज‍िससे आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को कर्नाटक में अपनी जड़ों को मजबूत करने में पूरी मदद म‍िल रही है.  

कर्नाटक बीजेपी ने 'एक्स' पर यह भी ल‍िखा क‍ि कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार की एकमात्र गारंटी समृद्ध कर्नाटक को कथि‍त तौर पर आतंकी केंद्र में बदलने की पूरी की है.
Rameshwaram Cafe Blast Case: 'कांग्रेस सरकार बना रही ऐसी आसान नीतियां कि ISIS कर्नाटक में मजबूत कर रहा जड़ें,' BJP ने बोला हमला

एनआईए ने घोष‍ित क‍िया था दोनों पर 10-10 लाख का ईनाम 

रामेश्वरम कैफे बलास्‍ट मामले की जांच में जुटी राष्‍ट्रीय एजेंसी एनआईए की ओर से ज‍िन दो आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी कोलकाता से की है उनमें मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन अहमद ताहा प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं.  

बता दें, बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले के दोनों संद‍िग्‍ध आरोप‍ियों की अलग-अलग हुल‍िया से जुड़ी फोटोज को गत 29 मार्च, 2024 को NIA की ओर से  जारी क‍िया गया था.  एनआईए ने अपने सोशल मीड‍िया हैंडल 'एक्‍स' पर दो अलग-अलग पोस्‍ट शेयर की थीं. इन दोनों फरार संद‍िग्‍धों पर एनआईए ने 10-10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की थी.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: इस राज्य ने वोटिंग वाले दिन प्राइवेट सेक्टर के लिए भी किया छुट्टी का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget