एक्सप्लोरर

'मैं ईश्वर-अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं कि...', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ममता बनर्जी का BJP पर हमला

Ram Mandir Inauguration: पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि मैं कभी हिंदू-मुसलमान में भेदभाव नहीं करने दूंगी. मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं रखती हूं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (9 जनवरी) को बीजेपी पर हमला किया. बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर उद्घाटन के जरिए बीजेपी नौटंकी कर रही है.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चीफ ममता बनर्जी ने बंगाल के जयनगर में कहा, "मुझसे राम मंदिर को लेकर पूछा गया. मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चलता है. आपको जो करना है करिए, आप चुनाव से पहले नौटंकी कर रहे हैं. इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों की अवहेलना करना सही नहीं है.''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं ईश्वर-अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं कि जब तक मैं रहूंगी तब तक कभी हिंदू-मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी. मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं रखती.''

बनर्जी को भी 22 जनवरी को होने वाले  राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है, लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पिछले दिनों सूत्रों के हवाले से बताया था कि बनर्जी समारोह में शामिल नहीं होंगी. 

टीएमसी ने क्या कहा था?
पीटीआई से टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने बात करते हुए कहा था, ‘‘ममता बनर्जी या टीएमसी के किसी अन्य प्रतिनिधि के अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है. हम राजनीति को धर्म के साथ मिलाने में विश्वास नहीं करते हैं.’’

पीएम मोदी होंगे शामिल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. इसके अलावा लगभग हर क्षेत्र के दिग्गजों को समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. 

ये भी पढ़ें- TMC में तेज हुई युवा बनाम बुजुर्ग की सियासत! अभ‍िषेक बनर्जी बोले- 'ज‍िम्‍मेदारी लेने को तैयार, अगर...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget