एक्सप्लोरर

Ram Mandir Darshan: आज से रामलला के दर्शन, तीन बार होगी आरती, कड़कड़ाती सर्दी में मंदिर के बाहर जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Ram Mandir Darshan: रामलला अयोध्या में विराजमान हो चुके हैं और अब भक्तों की भारी भीड़ उनके दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने लगी है.

Ram Mandir: देश के लिए आज की सुबह खास है. हर रामभक्त के लिए खास है, क्योंकि आज वो पहली सुबह है, जब रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. आज वो पहली सुबह है, जब रामभक्त मंदिर में जाकर अपने आराध्य का दर्शन-पूजन कर सकेंगे. रामलला के दर्शन के लिए इस वक्त मंदिर में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी है. अयोध्या में इस वक्त तापमान 6 डिग्री है. मगर भीषण ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है. हर कोई राम रंग में रंगा हुआ है.

सोमवार (22 जनवरी) को शुभ मुहूर्त में पूरे विधि विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होते ही रामभक्तों का बरसों का इंतजार खत्म हो गया और आज से हर आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेगा. रामलला के दर्शन सुबह 8 से रात 10 बजे तक होंगे. दर्शन का समय कुछ इस प्रकार है कि सुबह में लोगों को आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रामलला के दर्शन का मौका मिलेगा. इसके बाद दोपहर तीन बजे से रात दस बजे तक लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे. 

क्या है आरती का समय? 

राम मंदिर दोपहर 12 बजे रामलला की भोग आरती होगी और 7.30 बजे संध्या आरती होती है. इसके बाद रामलला को 8.30 बजे अंतिम आरती करके शयन करवाया जाता है. आरती के लिए फ्री पास हासिल करने होंगे, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन लिया जा सकता है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट के अनुसार, वैलिड सरकारी आईडी दिखाकर श्री राम जन्मभूमि स्थित कैंप कार्यालय से ऑफलाइन पास हासिल किया जा सकता है. ऑनलाइन पास के लिए srjbtkshetra.org वेबसाइट पर जाना होगा. 

51 इंच की मूर्ति की गई है स्थापित

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को संपन्न हुआ. प्राण प्रतिष्ठा में 7000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. राम मंदिर करोड़ों रामभक्तों की आस्था का प्रतीक है. मंदिर में भगवान राम की 51 इंच की मूर्ति स्थापित की गई है, जिसे मैसूर के शिल्पकार अरुण योगीराज में तैयार किया है. मूर्ति में भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों, भगवान हनुमान जैसे हिंदू देवताओं और अन्य प्रमुख हिंदू धार्मिक प्रतीकों की नक्काशी भी शामिल है.  

रोशनी से सजे मंदिर

वहीं,  रामलला की मूर्ति की बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार शाम को राम मंदिर समेत अयोध्या के सभी मंदिरों को रोशनी से सजाया गया. आसमान पटाखों की चमक से दीपावली की तरह जगमगा उठा. देश के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने आतिशबाजी के साथ इसका जश्न मनाया. राम मंदिर की एक दीवार पर रोशनी से भगवान राम और देवी सीता की तस्वीरें बनाई गईं तथा ‘राम’ नाम को मंदिर की मुख्य संरचना पर दर्शाया गया.

यह भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर देशभर में दीपोत्सव और आतिशबाजी, दिल्ली लौटते ही पीएम मोदी ने की इस योजना की घोषणा | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget