एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: बिना वोटिंग राज्यसभा पहुंचे ये 41 नेता, बीजेपी से सबसे ज्यादा, कांग्रेस से सोनिया गांधी की डायरेक्ट एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होना था, लेकिन इनमें से 41 सीटों पर नेता निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. अब बची 15 सीटों पर चुनाव होना बाकी है.

Rajya Sabha Election 2024: संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है. इस बीच 56 सीटों में से 41 सीटों पर नेता निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. इन सीटों पर सिर्फ एक ही उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था. ऐसे में इन्हें निर्विरोध चुन लिया गया. इनमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन आदि शामिल हैं.ॉ

सत्ताधारी बीजेपी को इन 41 में से सबसे ज्यादा 20 सीटें हासिल हुई हैं. इसके अलावा कांग्रेस को 6, टीएमसी को 4, वाईएसआर कांग्रेस को 3, राजद को 2, बीजेपी को 2 और एनसीपी, शिव सेना, बीआरएस और जदयू को 1-1 सीट मिली है. 

सोनिया गांधी किस राज्य से जीतीं?
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, बीजेपी के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. राज्य से राज्यसभा सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह और भूपेन्द्र सिंह का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है. एक रिक्त सीट पर चुनाव हुआ है, क्योंकि बीजेपी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद दिसंबर में सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था. 

गुजरात से जेपी नड्डा निर्विरोध जीते
जेपी नड्डा और तीन अन्य उम्मीदवारों को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. नड्डा के अलावा, राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए तीन अन्य उम्मीदवार - हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया, बीजेपी नेता जसवंत सिंह परमार और मयंक नायक हैं. 

बिहार में किसे कितनी सीटें मिली?
बिहार की राज्यसभा सीटों में से बीजेपी और आरजेडी के खाते में दो-दो सीटें गई. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की. निर्वाचित प्रत्याशियों में जेडीयू के संजय कुमार झा, कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह, बीजेपी के भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता तथा आरजेडी के मनोज झा और संजय यादव शामिल हैं

ओडिशा से कौन जीता? 
ओडिशा से राज्यसभा के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य के सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) के देबाशीष सामंतराय और सुभाशीष खुंटिया निर्विरोध जीते. 

महाराष्ट्र से कौन जीता?
महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध जीत हासिल करने वालों में बीजेपी से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजित गोपछडे हैं. वहीं शिवसेना के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के चंद्रकांत हंडोरे जीते. 

मध्य प्रदेश से पांच उम्मीदवार निर्विरोध जीते
राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे सभी पांच उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. इसमें.बीजेपी को चार तो कांग्रेस को एक सीट मिली. इसमें केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख उमेश नाथ महाराज, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर और मध्य प्रदेश बीजेपी की महिला शाखा की अध्यक्ष माया नारोलिया शामिल हैं. इसके अलावा निर्विरोध घोषित होने वाले कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार मप्र पार्टी इकाई के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह हैं. 

पश्चिम बंगाल में कौन जीता? 
पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव के लिए सभी पांच उम्मीदवारों को मंगलवार को संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने  विधानसभा सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी. निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में से चार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से और एक बीजेपी से हैं.  

पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिवालय ने टीएमसी की सुष्मिता देव, सागरिका घोष, ममता ठाकुर और मोहम्मद नदीमुल हक को प्रमाण पत्र सौंपे।ृ. पांचवीं राज्यसभा सीट पर बीजेपी के समिक भट्टाचार्य ने जीत हासिल की. 

हरियाणा से सुभाष बराला जीते
हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला मंगलवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए. अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव में बराला के अलावा अन्य किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था. 

हिमाचल प्रदेश में क्या होगा कड़ा मुकाबला?
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने हर्ष महाजन को सिंघवी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में यहां कड़ा मुकाबला हो सकता है. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी निर्विरोध जीतीं राज्यसभा का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raisina Dialogue 2026: समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई पूरी बात
समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई पूरी बात
Telangana Accident: तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत
तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत
हैदराबाद में बीयर की सीलबंद बोतल में निकला मछली का बच्चा, ग्राहक के उड़े होश
हैदराबाद में बीयर की सीलबंद बोतल में निकला मछली का बच्चा, ग्राहक के उड़े होश
Karnataka: अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट

वीडियोज

US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War
Iran Attack on America: America का तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी एयरस्ट्राइक | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget