एक्सप्लोरर

तेल की बढ़ती कीमतों के बाद कृषि कानून के मुद्दे पर लगातार तीसरे दिन बाधित रही राज्यसभा की कार्यवाही, विपक्ष ने किया हंगामा

सोमवार और मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया. बुधवार को किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को लेकर राज्यसभा की कार्यवाही बाधित रही. बाद में इसे स्थगित करना पड़ा.

नई दिल्ली: राज्यसभा में लगातार तीसरे दिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा. आज विपक्ष ने कृषि कानून और किसान आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए सदन में जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई और स्थगित करनी पड़ी.

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने राज्यसभा में तीनों कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए कहा कि किसान दिल्ली की सीमा पर पिछले 104 दिनों से बैठे हैं जबकि सरकार उनकी सुध नहीं ले रही. इस सबके बीच करीबन 300 किसानों की मौत हो चुकी है, लिहाजा इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. सरकार को इन तीनों के कानूनों को वापस लेना चाहिए.

इस दौरान विपक्षी नेताओं ने सरकार और कृषि कानूनों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की. विपक्षी नेताओं का कहना था कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी है और इन को रद्द किया जाना चाहिए. इसके साथ ही विपक्ष लगातार नारेबाजी कर रहा था कि जब किसान जिनके लिए ये कृषि कानून बनाए गए हैं उनको यह कानून नहीं चाहिए तो आखिर उन पर जबरन क्यों थोपे जा रहे हैं?

विपक्ष के द्वारा उठाई गई इस मांग पर राज्यसभा के चेयरमैन ने साफ तौर पर कहा कि वैसे तो कृषि कानून और किसान आंदोलन के मुद्दे पर बजट सत्र के पहले हिस्से में कई घंटे तक चर्चा हो चुकी है, लेकिन अगर अभी भी विपक्षी दल इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं तो आने वाले दिनों में कृषि मंत्रालय से जुड़ा जब कोई मामला सदन में आएगा तो उस दौरान इस पर चर्चा हो सकती है. लेकिन फिलहाल इस तरह से हंगामा कर सदन की कार्यवाही बाधित ना की जाए. क्योंकि सदन की कार्यवाही बाधित होने से जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाती.

हालांकि, विपक्षी नेताओं का साफ तौर पर यही कहना है कि उनकी मांग किसानों के हित में है क्योंकि किसान पिछले 104 दिनों से दिन रात, सर्दी गर्मी सड़कों पर बैठे हुए हैं. हालात ये हैं कि अब तो सरकार उनसे बातचीत तक नहीं कर रही तो ऐसे में यह गतिरोध खत्म कैसे होगा.

लाल किला हिंसा: क्राइम ब्रांच ने की दो और गिरफ्तारी, इनामी आरोपी लक्खा सिधाना अभी भी शिकंजे से बाहर

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget