एक्सप्लोरर

राजीव चंद्रशेखर का केरल बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने चला ये दांव

Rajeev Chandrasekhar: बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर एकमात्र इस पद के लिए नामित उम्मीदवार हैं, ऐसे में अब बस औपचारिक ऐलान होना बाकी रह गया है. वह केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Kerala BJP News: दक्षिण भारत के केरल राज्य में भारतीय जनता पार्टी अपनी जमीनी तलाशने में लगी हुई है. पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लंबे अरसे बाद राज्य की एक सीट पर जीत दर्ज की थी. केरल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और ऐसे में बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत अब ये लगभग तय हो चुका है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष होंगे.

औपचारिक ऐलान होना बाकी

बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर एकमात्र इस पद के लिए नामित उम्मीदवार हैं, ऐसे में अब बस औपचारिक ऐलान होना बाकी रह गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (24 मार्च 2025) को पार्टी की प्रदेश कार्यपरिषद की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा करेंगे. राजीव चंद्रशेखर ने रविवार (23 मार्च 2025) को  तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में इस पद के लिए नामांकन पत्रों के दो सेट दाखिल किए. 

दो दशकों का राजनीतिक अनुभव

इस मौके पर वहां प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन और वरिष्ठ बीजेपी नेता कुम्मानम राजशेखरन, वी मुरलीधरन, पी के कृष्णदास, एम टी रमेश के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन भी मौजूद थे. चंद्रशेखर के पास दो दशकों का राजनीतिक अनुभव है. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास और उद्यमिता के साथ-साथ जल शक्ति विभागों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम किया है. उन्होंने तीन बार कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवा दी है. वह एनडीए की केरल इकाई के उपाध्यक्ष हैं.

लोकसभा चुनाव में मिली हार

केरल में चर्चित चेहरा राजीव चंद्रशेखर ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में तिरुवनंतपुरम से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस के शशि थरूर से 16,077 वोटों के अंतर से हार गये थे. गुजरात के अहमदाबाद में केरल मूल के परिवार में जन्मे चंद्रशेखर का त्रिशूर से पारिवारिक नाता है. चंद्रशेखर को केरल बीजेपी का अध्यक्ष बनाकर बीजेपी आगामी स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनाव में हिंदू सवर्ण वोटर के बीच अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है.

ये भी पढ़ें : वक्फ संशोधन विधेयक: दिल्ली का धरना सफल होने से AIMPLB गदगद, अब इन शहरों में होगा विरोध प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget