एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन विधेयक: दिल्ली का धरना सफल होने से AIMPLB गदगद, अब इन शहरों में होगा विरोध प्रदर्शन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सांसदों को भी इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया है. संसद सत्र के चलते अधिकतर दलों ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है.

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ दिल्ली में 17 मार्च को हुए सफल प्रदर्शन के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है. बोर्ड के प्रवक्ता और वक्फ विधेयक के खिलाफ गठित एक्शन कमेटी के संयोजक डॉ. एस.क्यू.आर. इलियास ने मुस्लिम संगठनों, सिविल सोसाइटी आंदोलनों, दलित, आदिवासी, ओबीसी और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह की मदद और इन सभी वर्गों के सहयोग के बिना दिल्ली का ऐतिहासिक प्रदर्शन संभव नहीं था. 

बोर्ड की ओर से गठित 31 सदस्यीय एक्शन कमेटी ने निर्णय लिया है कि यह विधेयक न केवल विवादास्पद और पक्षपातपूर्ण है बल्कि अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए बेहद हानिकारक भी है. अतः इसके खिलाफ संवैधानिक, कानूनी और लोकतांत्रिक माध्यमों से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा.

26 मार्च को पटना और 29 मार्च को विजयवाड़ा में होगा प्रदर्शन
आंदोलन के पहले चरण के तहत 26 मार्च को पटना और 29 मार्च को विजयवाड़ा में विधानसभाओं के समक्ष बड़े पैमाने पर विरोध धरनों का आयोजन किया जाएगा. इन धरनों में एआइएमपीएलबी की केंद्रीय नेतृत्व टीम, विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय और प्रांतीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. साथ ही सिविल सोसाइटी, अल्पसंख्यक समुदायों के प्रमुख प्रतिनिधि, तथा दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्गों के नेता भी इन आंदोलनों में भाग लेंगे.

बोर्ड ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सांसदों को भी इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया है. संसद सत्र के चलते अधिकतर दलों ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है फिर भी बोर्ड का प्रयास है कि कम से कम संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के विपक्षी सदस्य इन धरनों में शामिल हों.

पटना के कार्यक्रम में कई नेता होंगे शामिल
पटना के कार्यक्रम में जदयू, राजद, कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं, को आमंत्रित किया गया है. वहीं आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी और वाम मोर्चे की पार्टियों को भी आमंत्रण भेजा गया है. प्रवक्ता डॉ. इलियास ने कहा कि इन दोनों धरनों के माध्यम से बीजेपी की सहयोगी पार्टियों को एक स्पष्ट संदेश देना है या तो वे इस विधेयक से अपना समर्थन वापस लें या फिर हमारे समर्थन से वंचित हो जाएं.

डॉ. इलियास के मुताबिक, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस आंदोलन के लिए एक विस्तृत और चरणबद्ध योजना तैयार की है. इसके तहत देश के प्रत्येक राज्य की राजधानी में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, मलेरकोटला (पंजाब) और रांची में बड़े स्तर पर जनसभाएं होंगी. इसके साथ ही मानव श्रृंखलाएं भी बनाई जाएंगी.

उन्होंने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान का व्यापक प्रचार दिया जाएगा. 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर हैशटैग अभियान चलाए जाएंगे. हर प्रमुख शहर और जिला मुख्यालय में धरने, कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शन आयोजित होंगे और जिलाधिकारी व कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपे जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: डोडा में भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला, घाटी को दहलाने का आतंकियों का मंसूबा नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News
Messi India Tour: India Tour पर Messi का सफर विवादों में, Kolkata से Mumbai तक हंगामा |ABPLIVE
Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला, Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी ! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
Video: रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
Embed widget