एक्सप्लोरर

राजस्थान में दोबारा चुनाव लड़ रहे 93 फीसदी विधायकों की संपत्ति में इजाफा, इस नेता की प्रॉपर्टी में हुई सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में दोबारा चुनाव लड़ने वाले 93 प्रतिशत विधायकों की संपत्ति में इजाफा हुआ है. इस बात का खुलासा एडीआर की रिपोर्ट से हुआ है.

Rajasthan Election 2023: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और राजस्थान इलेक्शन वॉच ने विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से चुनाव लड़ रहे 173 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया है. राजस्थान में दोबारा चुनाव लड़ रहे 173 विधायकों में से 161 की संपत्ति में इजाफा हुआ है, जबकि बाकी 12 विधायकों की संपत्ति 1 पर्सेंट लेकर 57 प्रतिशत कम हुई है.

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में इन विधायकों की औसत संपत्ति 7.10 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 9.97 करोड़ रुपये हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक दोबारा विधानसभा चुनाव में भाग ले रहे कुल 173 विधायकों में से 93 प्रतिशत की संपत्ति में 2018 इलेक्शन जीतने के बाद से औसतन 40 फीसदी बढ़ी दर्ज की गई है.

बीजेपी विधायक की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीकानेर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक सिद्धि कुमारी की संपत्ति में सबसे ज्यादा 97 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 2018 में कुमारी के पास कुल 4.66 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जो अब 102 करोड़ रुपये हो गई है.

इसके बाद कांग्रेस के प्रमोद जैन का नंबर है, जिनकी संपत्ति में 29 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है. 2018 में 27.31 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जो बढ़कर 2023 में 56.49 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, भारत आदिवासी पार्टी से दोबारा चुनाव लड़ने वाले एकलौते विधायक की संपत्ति में 9541.51% की वृद्धि देखी गई. 2018 में जहां उनके पास महज 1 लाख रुपये की प्रॉपर्टी थी, वह बढ़कर 1 करोड़ रुपये हो गई है.

कांग्रेस विधायकों की संपत्ति में औसतन 2 करोड़ की बढ़ोतरी
पार्टी-वार बात करें तो दोबारा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के कुल 99 विधायकों की संपत्ति में औसतन 2 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है. 2018 में इन नेताओं के पास कुल 8.41 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी, जो अब बढ़कर आसतन 11.22 कोरड़ हो गई है.

बीजेपी विधायकों की कितनी बड़ी प्रॉपर्टी ?
बीजेपी ने इस बार 60 विधायकों को फिर से मैदान में उतारने का फैसला किया है. इन विधायकों प्रॉपर्टी  में भी औसतन 2 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ोतरी हुई है. पिछले चुनाव में इनके पास औसतन 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी, जो अब बढ़कर 8 करोड़ हो गई है. 

यह भी पढ़ें- India-Canada Tensions: कनाडा के नागरिकों के लिए भारत ने शुरू की वीजा सर्विस, निज्जर विवाद से बढ़ी टेंशन के बाद बंद हुई थीं सेवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग, जानिए पूरा समीकरण
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग, जानिए पूरा समीकरण

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget