एक्सप्लोरर

India-Canada Tensions: कनाडा के नागरिकों के लिए भारत ने शुरू की वीजा सर्विस, निज्जर विवाद से बढ़ी टेंशन के बाद बंद हुई थीं सेवाएं

India-Canada Visa Services: भारत और कनाडा के बीच संबंध सितंबर से ही खराब चल रहे हैं. इसके पीछे की वजह खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगना है.

India-Canada Relations: भारत और कनाडा के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलती हुई नजर आ रही है. भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस की फिर से शुरुआत कर दी है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है. पिछले दो महीने से कनाडाई नागरिकों के लिए भारत ने इलेक्ट्रॉनिक वीजा सर्विस पर रोक लगाई हुई थी. ऐसे में एक बार फिर से वीजा सर्विस बहाल होने के बाद कनाडाई नागरिक भारत की यात्रा कर पाएंगे. 

दरअसल, कनाडा ने सितंबर में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंट्स पर लगाया था. इस वजह से दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो गए. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने संसद में कहा था कि कनाडाई नागरिक निज्जर की जून में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गुरुद्वारे के बाहर हुई हत्या को भारतीय एजेंट्स ने अंजाम दिया था. इसके बाद 21 सितंबर को भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस पर रोक लगा दी. 

भारत ने हत्या में हाथ होने से किया इनकार

भारत सरकार ने ट्रूडो के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. भारत ने कनाडाई प्रधानमंत्री के आरोपों को बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताया था. नई दिल्ली ने कहा था कि अगर कनाडा को सच में लगता है कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है, तो उसे अपने इस दावे को साबित करने के लिए सबूत पेश करने चाहिए. इस घटना के बाद से ही दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए. भारत-कनाडा दोनों ने ही अपने-अपने देश से कई सारे राजनयिकों को जाने को भी कह दिया.

सभी वीजा सर्विस शुरू

सरकार के इस फैसले के बाद कनाडा के नागरिकों के लिए सभी तरह की वीजा सर्विस शुरू हो गई हैं. इसमें टूरिस्ट वीजा भी शामिल हैं. इसके अलावा एंट्री वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा की भी शुरुआत हो चुकी है. आपको बता दें कि बहुत से भारतीय कनाडा में रहते हैं, जिन्होंने अब कनाडा की नागरिकता ले ली है. ऐसे में अगर उनके पास ओसीआई कार्ड नहीं है, तो उन्हें वीजा लेकर ही भारत आना होता है. इसके अलावा ढेर सारे कनाडाई नागरिक भी टूरिस्ट वीजा पर भारत आते हैं. 

ट्रूडो संग पीएम मोदी की वर्चुअल मीटिंग से पहले शुरू हुईं सेवाएं

दरअसल, भारत की तरफ से वीजा सर्विस ऐसे समय पर शुरू की गई हैं, जब मंगलवार को ही जी20 नेताओं की वर्चुअल बैठक हो रही है. इसमें कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो समेत जी20 देशों के नेता हिस्सा लेने वाले हैं. जी20 वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष सहित सभी जी20 सदस्यों के नेताओं साथ ही नौ अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है. चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई नेता इसमें हिस्सा लेने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इन खास मुद्दों पर हुई चर्चा, जानें कनाडा पर क्‍या बोले एस जयशंकर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
एअर इंडिया का विमान कैसे नीचे आया, 36000 फीट की ऊंचाई पर क्या हुआ था? पूरी कहानी
एअर इंडिया का विमान कैसे नीचे आया, 36000 फीट की ऊंचाई पर क्या हुआ था? पूरी कहानी
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget