एक्सप्लोरर

राजस्थान: कांग्रेस विधायक से CBI की टीम ने की लंबी पूछताछ, जानें क्या है मामला

इस मामले में राजस्थान के बीजेपी नेता ने कांग्रेस की विधायक कृष्णा पूनिया पर अनेकों आरोप भी लगाए थे. इन आरोपों में कहा गया था कि कृष्णा पूनिया एसएचओ के खिलाफ उल्टी-सीधी शिकायतें करके उन्हें अपने प्रेशर में लेने की कोशिश कर रही थीं.

नई दिल्ली: राजस्थान के चुरू जिला अंतर्गत राजगढ़ थाने के एसएचओ विष्णु दत्त की आत्महत्या के मामले में सीबीआई ने आज कांग्रेसी विधायक और पूर्व ओलंपियन कृष्णा पूनिया से लंबी पूछताछ की. विष्णु की आत्महत्या के मामले में कृष्णा पूनिया पर आरोप लगे थे कि वह उल्टी-सीधी शिकायतें करके एसएचओ को नुकसान पहुंचा रही थीं और दबाव में ले रही थीं. हालांकि विधायक कृष्णा पूनिया ने इन तमाम आरोपों को निराधार बताया था.

सीबीआई की एक विशेष जांच टीम राजस्थान के चुरू जिले में पहुंची हुई है, जो राजगढ़ के पूर्व एसएचओ विष्णु दत्त की आत्महत्या से संबंधित मामले में जांच कर रही है. 23 मई की सुबह राजगढ़ थाने के एसएचओ विष्णु अपने कमरे में फांसी पर लटके पाए गए थे और उनके पास से दो अलग-अलग सुसाइड नोट मिले थे. जानकारी के मुताबिक इनमें से एक सुसाइड नोट उन्होंने अपने परिजनों के लिए लिखा था और दूसरा सुसाइड नोट उन्होंने जिले के एसपी के नाम पर लिखा था और इस नोट में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक इस सुसाइड नोट में लिखा था कि वह बुजदिल नहीं है, बस प्रेशर नहीं झेल पाए.

इसके बाद राजगढ़ थाने के तमाम कर्मियों ने भी आला पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर इस थाने से खुद को स्थानांतरित किए जाने की मांग की थी. विष्णु दत्त को राजस्थान के बेहद ईमानदार और निर्भीक अधिकारियों में से एक बताया जाता था. उनकी आत्महत्या के बाद इस मामले को लेकर जिले में धरना प्रदर्शन भी हुए और अनेक राजनेताओं ने मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की भी मांग की. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में बढ़ते दबाव को देखते हुए जांच सीबीआई को भेजे जाने की बात मंजूर कर ली थी.

इस मामले में राजस्थान के बीजेपी नेता ने कांग्रेस की विधायक कृष्णा पूनिया पर अनेकों आरोप भी लगाए थे. इन आरोपों में कहा गया था कि कृष्णा पूनिया एसएचओ के खिलाफ उल्टी-सीधी शिकायतें करके उन्हें अपने प्रेशर में लेने की कोशिश कर रही थीं. सीबीआई की टीम अब अपनी जांच के दौरान यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वास्तव में एसएचओ विष्णु दत्त पर किसी तरह का कोई प्रेशर था और यदि उनके ऊपर कोई प्रेशर था तो यह प्रेशर किसने डाला था? सीबीआई टीम ने इस बारे में एसएचओ और उनके एक साथी के बीच में हुए व्हाट्सएप चैट को भी जांच के दायरे में लिया है, जिसमें एसएचओ ने अपने मित्र को लिखे व्हाट्सएप में यह कहा था कि उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है और जल्दी ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले सकते हैं.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वास्तव में इसके खिलाफ कोई राजनीतिक षड्यंत्र हो रहा था और यदि कोई षड्यंत्र हो रहा था तो किसकी शह पर हो रहा था और इस षड्यंत्र से किन लोगों का फायदा होना था. सूत्रों के मुताबिक इस जांच को ध्यान में रखकर विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि यह पूछता अन्य लोगों से आगे जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत बोले, सचिन पायलट कहा करते थे 'मैं बैंगन बेचने नहीं आया हूं'   विकास दुबे मुठभेड़: 22 जुलाई को न्यायिक आयोग के सदस्यों के नाम तय करेगा SC, जांच का दायरा व्यापक रखने के दिये संकेत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget