एक्सप्लोरर

राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत बोले, सचिन पायलट कहा करते थे 'मैं बैंगन बेचने नहीं आया हूं'

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बागी नेता सचिन पायलट पर सीधे तौर पर हमला बोला है.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वह (सचिन पायलट) छह महीने पहले से बीजेपी के साथ मिलकर साजिश कर रहे थे. गहलोत ने सचिन पायलट का जिक्र करते हुए कहा कि वह (पायलट) नेताओं से कहते थे मैं बैंगन बेचने नहीं आया हूं, सीएम बनने आया हूं.

गहलोत ने कहा, ''एक शब्द किसी ने सचिन पायलट के खिलाफ नहीं बोला है. मैंने सभी से कहा कि पायलट का सम्मान करें. फिर भी उन्होंने पीठ में खंजर घोंप दिया. जो अब हुआ है ये पहले ही खेल होने वाला था.''

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना देखें और मुंबई का कॉरपोरेट हाउस उसका स्पॉन्सर करे. कॉरपोरेट मंत्री रहे हैं. उन्होंने हरीश साल्वे को अपना वकील किया. कॉरपोरेट हाउस के वकील रहे हैं. इनकी फीस 50 लाख रुपये होती है. वो लोग हैं ये. ये पैसा कौन दे रहा है? पायलट साहब पैसा दे रहे हैं? मोदी जी की खुश करने के लिए षडयंत्र हो रहा है. बड़ी साजिश हो रही है, कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए.''

उन्होंने कहा कि बहुमत उनके साथ है और सरकार को कोई दिक्कत नहीं है. गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सात साल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की कभी मांग नहीं हुई. हमें पता था कि यहां कुछ नहीं हो रहा है. हम जानते थे कि वह 'निक्कमा' और 'नकारा' है, फिर भी पार्टी हित को देखते हुए हमने कभी सवाल नहीं उठाया.’’

बता दें कि पिछले दिनों सचिन पायलट ने कांग्रेस में बगावत कर दी थी. जिसके बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था. साथ ही विधानसभा सदस्य ने उनके गुट के 18 विधायकों को अयोग्यता का नोटिस भेजा था. इसी नोटिस को पायलट ने राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

राजस्थान: पायलट गुट के विधायकों की याचिका पर सुनवाई जारी, सिंघवी बोले- स्पीकर के फैसले में कोर्ट ना दे दखल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget