एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान जीतने के लिए BJP का 'माइक्रो मैनेजमेंट' प्लान, 7 जोन में बांटा राज्य, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस साल के आखिर में राज्य में चुनाव होने वाले हैं. इसे लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है.

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अलग-अलग स्तर पर रणनीतिक तैयारियां की हैं. पूरे राज्य को 7 जोन में बांटा गया है. इसके बाद इन जोन्स की जिम्मेदारी अलग-अलग राज्यों के नेताओं को सौंपी गई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हर जोन का एक इंचार्ज होगा और अलग-अलग नेताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे एक जोन में पड़ने वाली विधानसभा सीटों पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करने का काम करें. 

इन नेताओं का काम होगा कि वे लगातार जोन इंचार्ज को अपडेट करते रहें. उन्हें जमीनी हालात की जानकारी पार्टी हेडक्वाटर्स को भी देनी पड़ेगी. बीकानेर जोन के लिए हरियाणा के विधायक असीम गोयल को इंचार्ज नियुक्त किया गया है. इस जोन में पांच जिले आते हैं. बीकानेर शहर में पंजाब के बीजेपी उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा को दो विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है. बीकानेर ग्रामीण के लिए हरियाणा विधायक सत्यप्रकाश जरवाता को चार्ज दिया गया है. यहां 5 सीटें हैं. 

जयपुर जोन के लिए इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह को श्रीगंगानगर में छह विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हनुमानगढ़ की पांच विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी हरियाणा विधायक महिपाल को मिली है. चुरु में छह विधानसभा सीटों पर पार्टी की कमान संदीप जोशी को दी गई है. जयपुर जोन के लिए 8 जिले हैं और हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महासचिव (संगठन) सिद्धार्थन को यहां का प्रभारी नियुक्त किया गया है. 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश से सांसद डॉ. अनिल जैन को सात विधानसभाओं की देखरेख के लिए जयपुर शहर का इंचार्ज नियुक्त किया गया है. इस बीच जयपुर ग्रामीण (उत्तर) में आने वाली छह विधानसभा सीटों के लिए जम्मू-कश्मीर से सांसद जुगल किशोर को इंचार्ज बनाया गया है. जयपुर ग्रामीण (दक्षिण) में छह विधानसभा सीटें हैं और यहां की जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ निर्मल सिंह को दी गई है. 

अलवर, दौसा, झुंझुनूं में ये नेता संभालेंगे कमान 

दौसा में पांच विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम गोविंद गुप्ता को मिली है. अलवर (उत्तर) में पांच विधानसभा सीटों के लिए सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल को इंचार्ज बनाया गया है. अलवर (दक्षिण) की छह विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सांसद नायब सैनी को मिली है. झुंझुनूं में सात विधानसभा सीटें आती हैं. यहां पर हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को प्रभारी नियुक्त किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: पायलट के गढ़ में मुस्लिम-गुर्जर वोटों का खेल, अब AIMIM कर रही नया पॉलिटिकल गेम, जानिए ओवैसी का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget