एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: पायलट के गढ़ में मुस्लिम-गुर्जर वोटों का खेल, अब AIMIM कर रही नया पॉलिटिकल गेम, जानिए ओवैसी का प्लान

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. मुस्लिम और गुर्जर बहुल इस सीट से सचिन पायलट विधायक हैं.

Tonk Assembly: राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर टोंक शहर मौजूद है. ये एक विधानसभा सीट है, जिसे टोंक विधानसभा सीट के तौर पर जाना जाता है. 2018 में जब राज्य में विधानसभा चुनाव हुए, तो ये सीट काफी मशहूर हो गई. इसकी वजह ये थी कि यहां से कांग्रेस के सीएम इन वेटिंग सचिन पायलट जीतकर विधायक बने. टोंक विधानसभा एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन इसकी वजह से सचिन पायलट नहीं हैं. 

दरअसल, टोंक विधानसभा की चर्चा की वजह बनने के पीछे बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी शामिल हैं. राजस्थान विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी अपनी पार्टी एआईएमआईएम के साथ कूद गए हैं. यहां पहले से ही कांग्रेस बनाम बीजेपी था और अब ओवैसी भी कहीं न कहीं राज्य में कुछ सीटें हासिल करना चाहते हैं. ओवैसी की वजह से पैदा हुई हलचल का असर सचिन पायलट पर भी पड़ने वाला है, क्योंकि टोंक में मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है.

बिधूड़ी को बनाया टोंक जिले का प्रभारी

वहीं, राजस्थान बीजेपी के जयपुर दफ्तर से एक तस्वीर सामने निकलकर आई. इसमें राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को बैठक करते हुए देखा गया. दरअसल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सांसद रमेश बिधूड़ी को टोंक जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. बीजेपी की तरफ से ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब पिछले हफ्ते ही संसद में उन्होंने बीएसपी सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. 

एआईएमआईएम ने बिधूड़ी की तैनाती का जताया विरोध

टोंक में बिधूड़ी की तैनाती से राजस्थान की सियासत गर्म हो गई है. बिधूड़ी के संसद के विवादित बयान को आधार बनाकर एआईएमआईएम ने उनके विरोध का ऐलान कर दिया है. विवादों में आने के बावजूद बीजेपी टोंक में बिधूड़ी की सियासी डिप्लॉयमेंट कर रही है तो इसके बड़े चुनावी मायने भी हैं. टोंक में करीब 2 लाख वोटर हैं. इस विधानसभा सीट पर करीब आधे वोटर मुस्लिम और गुर्जर समुदाय से हैं. 

क्या रहा 2018 विधानसभा चुनाव का हाल? 

साल 2018 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट को टोंक विधानसभा सीट से 1 लाख 9 हजार वोट मिले. यहां से बीजेपी ने यूनूस खान को टिकट दिया, जो सिर्फ 54 हजार 841 वोट ही हासिल कर पाए. पायलट भले ही गुर्जर समुदाय से आते हों, लेकिन मुस्लिम वोटरों ने भी जमकर उनके पक्ष में वोट किया और यही वजह रही कि मुस्लिम बहुल सीट पर बीजेपी का मुस्लिम उम्मीदवार भी हार गया. 

बिधूड़ी की चुनने की क्या वजह है? 

बीजेपी ने बेहद सोची-समझी रणनीति के तहत बिधूड़ी को राजस्थान भेजा है. रमेश बिधूड़ी गुर्जर समुदाय से आते हैं. टोंक समेत राजस्थान की करीब 40 सीटों पर गुर्जर समुदाय नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है. बिधूड़ी को जिम्मेदारी सौंपकर बीजेपी एक तीर से दो निशाने साधने की फिराक में है. एक तरफ गुर्जर वोटरों को सियासी संदेश दे रही है तो दूसरी तरफ पायलट के किले में सेंध लगाने की कोशिश है. हालांकि कांग्रेस टोंक में बिधूड़ी की चुनौती को नकार रही है.

एआईएमआईएम की नजर मुस्लिम वोटर्स पर

टोंक में बीजेपी गुर्जर वोटरों को साधने में लगी है तो मुस्लिम वोटरों पर ओवैसी की पार्टी की नजर है. दो दिन पहले ही हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया कि एआईएमआईएम राजस्थान में चुनाव लड़ेगी. राजस्थान की जिन 40 सीटों पर ओवैसी की नजर है, उनमें टोंक भी शामिल है. माना जा रहा है कि राजस्थान एआईएमआईएम के महासचिव काशिफ जुबेरी टोंक से चुनाव लड़ सकते हैं. 

यही वजह है कि मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए बिधूड़ी के बयान को हवा देने की कोशिश तेज है. हालांकि कांग्रेस एआईएमआईएम की इस रणनीति को बीजेपी के प्लान का हिस्सा बता रही है. कांग्रेस भले ही टोंक में एआईएमआईएम और बीजेपी की चुनौती से इनकार कर रही है. लेकिन सियासत में 1 और 1 दो नहीं ग्यारह होता है और अगर ऐसा हुआ तो टोंक में पायलट की मुश्किल बढ़ सकती है. 

यह भी पढ़ें: संसद में दानिश अली पर दिए बयान से मचा था बवाल, सस्पेंशन से बचे बिधूड़ी पर अब विशेषाधिकार समिति करेगी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget