एक्सप्लोरर

Raj Thackeray Speech: 'जहां उद्धव ठाकरे रैली करते हैं, वहां...', राज ठाकरे की एकनाथ शिंदे को नसीहत, जावेद अख्तर का भी किया जिक्र

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक नसीहत दी है. उन्होंने जावेद अख्तर की तारीफ भी की है.

Raj Thackeray Rally: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को नसीहत दी है कि वह उन जगहों पर रैली न करें जहां उद्धव ठाकरे करते हैं. दादर के शिवाजी पार्क में बुधवार (22 मार्च) को एमएनएस (MNS) की रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बताना चाहता हूं, आपको कुर्सी मिल गई, अब आपको महाराष्ट्र के लिए काम करना चाहिए. वहां रैली न करें जहां उद्धव ठाकरे करते हैं. राज्य में बहुत से मुद्दे हैं- किसानों के मुद्दे, रोजगार के मुद्दे और बहुत कुछ. आप केवल रैलियों की बात क्यों कर रहे हैं?''

इसी के साथ राज ठाकरे ने हिंदी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर की तारीफ की. अख्तर ने पाकिस्तान में जाकर मुंबई में हुए आतंकी हमले की बात रखी थी, इसी को लेकर राज ठाकरे ने उनकी तारीफ की.

'लाउडस्पीकर पर एक्शन जरूर लें'

रैली में राज ठाकरे ने कहा, ''सीएम एकनाथ शिंदे, आपको लाउडस्पीकर पर एक्शन जरूर लेना चाहिए. आपको जरूर एक फैसला करना चाहिए. मैं इस बारे में आपसे फिर मिलूंगा. आपको जल्द से जल्द इसे मुद्दे को लेकर निर्णय लेना चाहिए.''

राज ठाकरे ने कहा, ''लाउडस्पीकर आंदोलन के वक्त 17 हजार एमएनएस कार्यकर्ताओं पर जो मामले दर्ज हुए थे, सरकार को उन्हें वापस लेना चाहिए.'' मनसे प्रमुख ने कहा, ''एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना का नाम और धनुष-बाण आ गया है. बालासाहेब ने कहा था कि सरकार आई तो मस्जिद के लाउडस्पीकर हटाएंगे. या तो सरकार हटाए या फिर हमारी तरफ ध्यान न दे, इतनी विनती है.''

आदित्य पर राज ठाकरे का तंज

आदित्य ठाकरे ने कहा था कि एमएनएस खत्म हो चुकी पार्टी है. राज ठाकरे ने बगैर आदित्य का नाम लिए तंज कसते हुए कहा, ''आज का दृश्य देखें तो पता चलेगा. जो बोल रहे थे उनका क्या हुआ, ये लोगों ने देखा.'' उन्होंने कहा, ''शिवसेना के नाम और धनुष-बाण को लेकर जो खींचतान हो रही थी, वह देख कर दुख हुआ.''  

'धनुष-बाण जिनके पास गया है....'

मनसे प्रमुख ने कहा, ''मैंने जब शिवसेना छोड़ी तब एक बात बाहर कही जा रही थी कि राज ठाकरे को शिवसेना प्रमुख का पद चाहिए था, बिल्कुल गलत. मुझे पता था कि शिवसेना प्रमुख पद और शिवसेना का धनुष-बाण केवल बालासाहेब से संभाला जा सकेगा. धनुष-बाण किसी से नहीं संभाला जा सकेगा, उद्धव से भी नहीं और अभी जिनके पास गया है, उनसे भी नहीं.''

'दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा'

राज ठाकरे ने अपने भाषण दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''सीएम रहते वक्त उद्धव किसी से मिलते नहीं थे, आज सब से मिल रहे है, क्यों? सीएम एकनाथ शिंदे को राज ठाकरे की सलाह है कि उद्धव ठाकरे के जाल में न अटकें, महाराष्ट्र पर ध्यान दें.'' उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र की राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि अभी विधानसभा के चुनाव करा लेना चाहिए, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.''

यह भी पढ़ें- लिस्ट जेडीयू की, लोग लालू के; आरजेडी से आए 8 दलबदलुओं को नीतीश ने क्यों सौंपी भारी-भरकम जिम्मेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget