एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- छवि सुधारने में हुआ सरकारी पैसों का उपयोग

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए अर्थव्यवस्था की स्थिति और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि हमारे देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, चीनी आक्रमकता है. वहीं भारत सरकार करदाताओं का पैसा छवि सुधारने पर लगा रही है.

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते देखे जाते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्थव्यवस्था की स्थिति और बेरोजगारी पर सवाल करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार ने छवि सुधारने में सरकारी पैसे का उपयोग किया है.

ट्वीट कर साधा निशाना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर लिखा ‘‘हमारे देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, चीनी आक्रमकता है. वहीं भारत सरकार करदाताओं का पैसा छवि सुधारने पर लगा रही है.’’  उधर, कांग्रेस ने यह भी कहा कि सरकार को अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार और रोजगार सृजन के लिए अपनी योजना के बारे में देश को बताना चाहिए.

भारत की रैंकिंग सुधारने के लिए हुआ जनता के पैसे का इस्तेमाल

बता दें कि राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया है उसमें कहा गया है कि मोदी सरकार 29 वैश्विक सूचकांकों पर भारत की रैंकिंग में सुधार करने के लिए काम कर रही है, और यह चाहती है कि संदेश सभी तक स्पष्ट रूप से पहुंचे. खबर में बताया गया है कि सरकारी अधिकारियों के अनुसार, मोदी प्रशासन अपने नियोजित धारणा-ओवरहाल अभ्यास के आसपास एक व्यापक प्रचार अभियान का निर्माण कर रहा है, जिसका उद्देश्य न केवल भारत के प्रदर्शन पर काम करना है, बल्कि कुछ रैंकिंग रूपरेखाओं को इंगित करना है.

कोरोना काल में बुरे हाल में अर्थव्यवस्था

इससे पहले भी राहुल गांधी के एक ट्वीट में वीडियो को शेयर करने के साथ ही केंद्र सरकार के प्रति आक्रामक तेवर देखा जा सकता है. राहुल ने इस ट्वीट के जरिए अर्थव्यवस्था, काले धन, जीएसटी और कोरोना संकट को लेकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने इसमें कहा कि संगठित और असंगठित अर्थव्यवस्था के कोरोना वायरस के पहले से ही काफी बुरे हाल में है.

असंगठित अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने किया खत्मः राहुल

राहुल गांधी ने अपना एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, 'स्व. राजीव गाँधी जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मेरे संबोधन के कुछ अंश. संगठित और असंगठित अर्थव्यव्स्था का #Covid19 के पहले से ही काफ़ी बुरे हाल है. जब तक पैसा सीधे-सीधे किसानों, मज़दूरों और MSMEs को नहीं दिया जाएगा, स्थिति में सुधार नहीं हो सकता.'

उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस की जिन राज्यों में सरकार होती है, हम वहां इन दोनों अर्थव्यवस्थाओं को बैलेंस करने का काम करते हैं. अगर देश की असंगठित अर्थव्यवस्था मजबूत है तो वह कोई भी झटका बर्दाश्त कर सकती है. पिछले 6 सालों में नरेंद्र मोदी जी ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है. क्यों किया है, क्योंकि इस असंगठित अर्थव्यवस्था में पैसा है और नरेंद्र मोदी जी इस पैसे को बड़े कारोबारियों के हवाले करना चाहते हैं.''

इसे भी देखेंः

जम्मू-कश्मीर में थम नहीं रहा जानलेवा कोरोना वायरस का प्रसार, पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टरों तक पहुंचा संक्रमण

रामविलास पासवान के घर पर हुआ नकली दवा का शक, गुंटूर में दवा वितरक के यहां पड़ा छापा और केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget