एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा सराहनीय', BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- शांति बहाली पर होना चाहिए ध्यान

Rahul Gandhi Manipur visit: मणिपुर बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राज्य के दौरे की सराहनीय की. उन्होंने सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफा को लेकर भी बात की.

BJP State President A Sharda Devi on CM N Biren Singh: मणिपुर में दो समुदायों के बीच जातीय झड़पों को लेकर हिंसा जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गुरुवार (29 जून) को हिंसाग्रस्त राज्य की यात्रा को लेकर बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी ने शनिवार (30 जून) को उनकी सराहना की. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता को सीएम एन बीरेन सिंह की सरकार पर पूरा भरोसा है और जल्द ही स्थिति में सुधार होगा. वहीं शारदा देवी ने कहा कि मौजूदा स्थिति पिछली सरकार की करनी का नतीजा है. उन्होंने मणिपुर में मौजूदा स्थिति का राजनीतिकरण न करने का भी सुझाव दिया.

'मैं उनकी सराहना करती हूं'- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
शारदा देवी ने कहा, ''मणिपुर की इस स्थिति में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने राज्य का दौरा किया है, जो सही है, मैं उनकी सराहना करती हूं.'' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ध्यान स्थिति को सुलझाने और शांति वापस लाने पर होना चाहिए. मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर का दोरा करने के बाद ट्विटर पर कहा, 'मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों और बहनों को सुनने आया हूं. सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत और प्रेम कर रहे हैं. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है. मणिपुर को उपचार की जरूरत है. शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए.'

'यह पिछली सरकार की करनी का नतीजा'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को अपना इस्तीफा देने से रोककर समर्थन देने के लिए लोगों के कदम का समर्थन किया. उन्होंने कहा, 'लोग मुख्यमंत्री के समर्थन में सामने आए हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि स्थिति में सुधार होगा. लोगों का मानना ​​है कि अगर इस बार हालात पर काबू नहीं पाया गया तो हालात बेकाबू हो सकते हैं. राज्य की मौजूदा स्थिति पिछली सरकार की करनी का नतीजा है. जनता को सीएम बीरेन की सरकार पर पूरा भरोसा है.'

ये भी पढ़ें- किसका विकेट गिरेगा, किसे मिलेगी एंट्री; पढ़िए मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावित तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget