एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री चीन का समर्थन क्यों कर रहे हैं, भारत और हमारी सेना का क्यों नहीं?

गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच पिछले दिनों हुई हिंसक झड़प के बाद से राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इसके पहले भी राहुल मोदी सरकार को सवालों को घेरे में खड़ा कर चुके हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध को लेकर एकबार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. चीन से सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है. राहुल ने आरोप लगाया कि भारत अपनी जमीन वापस लेने के लिए बातचीत कर रहा है, जबकि प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से चीन के दावे समर्थन कर रहे हैं.

राहुल ने ट्वीट किया, "चीन ने हमारी जमीन ले ली. भारत उसे वापस लेने के लिए बातचीत कर रहा है. चीन कहता है कि यह भारत की जमीन नहीं है. प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से चीन के दावे का समर्थन कर दिया है. प्रधानमंत्री चीन का समर्थन क्यों कर रहे हैं और भारत और हमारी सेना का क्यों नहीं?"

इसके पहले राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा, "चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया. प्रधानमंत्री ने उसके रुख को स्वीकार कर कि उसने भारत की जमीन पर कब्जा नहीं किया है, हमारी स्थिति को नष्ट कर दिया और हमारी सेना के साथ धोखा किया. चीन को हमारी जमीन पर अस्वीकार्य कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती."

राहुल ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सबकुछ किए जाने की जरूत है कि हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया है.

सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने साफ किया, क्यों जरूरी है पीएम मोदी पर सीधा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रोजाना हमला बोलने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में आक्रामक अंदाज में साफ किया कि वह प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला क्यों करते हैं. दरअसल मंगलवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के एक नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने की पार्टी की रणनीति का मुद्दा छेड़ते हुए सुझाव दिया कि कांग्रेस को नरेंद्र मोदी की बजाय उनकी सरकार की नीतियों को निशाना बनाना चाहिए.

हालांकि इस सुझाव ने राहुल गांधी को नाराज कर दिया और उन्होंने कहा कि लद्दाख से लेकर आर्थिक संकट तक देश की तमाम मौजूदा समस्याओं की जड़ में जब नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदम हैं, तो फिर उनको निशाने पर लिए बगैर बात कैसे हो सकती है! बड़ी बात यह है कि महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कहा कि पार्टी में मोदी से राहुल अकेले लड़ते हुए दिखते हैं.

कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक की अंदरूनी जानकारी देते हुए बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि जैसे ही हम मोदी को टारगेट करते (निशाना बनाते) हैं वैसे ही चीजें डायवर्ट हो जाती हैं. यानी मुद्दा भटक जाता है. इसलिए मोदी की बजाय उनकी नीतियों को टारगेट करना चाहिए.

रूस की विक्ट्री डे परेड आज, परेड में एक साथ होंगे भारत और चीन के रक्षा मंत्री मगर नहीं होगी मुलाकात

चीन के साथ सीमा विवाद के बाद भी लोगों का भरोसा सरकार पर कायम: ABP न्यूज-CVOTER सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget