एक्सप्लोरर

जय शाह को लेकर राहुल का मोदी पर हमला, पूछा- 'चौकीदार के सामने चोरी कैसे हो गई?'

अहमदाबाद: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के टर्नओवर में बंपर उछाल पर बवाल मचा हुआ है. अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने एक बार फिर जय शाह के मुद्दे को उछाला. इस बहाने पीएम मोदी पर तीखा हमला किया और पूछा कि चौकीदार के सामने चोरी कैसे हो गई. अमित शाह के बेटे की कंपनी में कथित बंपर उछाल की वजह बताता हुए राहुल गांधी ने कहा, "2014 में मोदी की सरकार आती है और जादू से अमित शाह के बेटे का फायदा 16,000 गुना बढ़ जाता है. कुछ ही महीनों में कंपनी 50 हज़ार से 80 करोड़ तक पहुंच जाती है." नरेंद्र मोदी के चौकीदार वाले बयान पर तीखा प्रहार करते हुए राहुल ने पूछा- "कहते थे मैं प्राइम मिनिस्टर नहीं बनना चाहता. मैं चौकीदार हू, तो चौकीदार के सामने चोरी कैसे हो गई? चौकीदार है या भागीदार?" इस मुद्दे पर राहुल ने पीएम मोदी की खामोशी पर सवाल खड़े किए. राहुल ने मोदी सरकार के कैंपेन 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का मखौल उड़ाते हुए कहा कि 'ये अमित शाह के बेटे को बचाओ कैंपेन है.' राहुल का आरोप था कि मोदी सरकार एक ओर मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया की बात करती, दूसरी ओर नोटबंदी, जीएसटी लाकर छोटे और मध्य दर्जे के व्यापारियों को खत्म करती है." इसके साथ ही राहुल ने कहा, "लेकिन एक का बिज़नेस अच्छा चला है, आपको मालूम है किसका? अमित शाह के पुत्र का." राहुल ने कहा कि  2014 में मोदी की सरकार आने के बाद जादू से महीनों में अमित शाह जी के बेटे की कंपनी को 50 हज़ार से 80 करोड़ में बना देती है. लेकिन राहुल ने कंपनी के बंद होने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अजीब बात है इतनी सफलता के बाद 50 हज़ार से 80 करोड़ बना दिये पता नहीं क्यों 2016 में कंपनी को बंद कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget