एक्सप्लोरर

Punjab Politics: राजनीति की दिलचस्प तस्वीर, जब नवजोत सिंह सिद्धू ने बिक्रम सिंह मजीठिया को लगाया गले

Punjab News: कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया एक बार फिर गले मिलते हुए देखे गए हैं. दोनों में दोस्ती और अदावत रही है.

Navjot Sidhu Hugs Bikram Majithia: नवजोत सिंह सिद्धू काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों वह रोड रेज मामले में 10 महीने की जेल काटकर बाहर आए हैं, तभी से उनमें काफी बदलाव देखा जा रहा है. सिद्धू को एक मंच पर कभी उनके जिगरी दोस्त रहे और  फिर दुश्मन बने बिक्रम सिंह मजीठिया से फिर से गले मिलते हुए देखा गया है. 

दोनों की मुलाकात का वीडियो सामने आया है, जिसमें तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों मुस्कराते हुए हाथ मिलाते हैं, गले मिलते हैं और फिर एक-दूसरे की पीठ थपथपाते हैं. पंजाब की राजनीति की संबंध में इन दोनों की गर्मजोशी भरी मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. 

ड्रग्स केस में मजीठिया खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से लगातार आवाज बुलंद करने के बाद ड्रग्स मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दिसंबर 2021 में एफआईआर दर्ज की गई थी. जानकारी के मुताबिक, 2013 में करीब 6 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था. मामले के मुख्य आरोपी जगदीश भोला पूछताछ के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम भी लिया था. उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी मजीठिया से पूछताछ की थी.

एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था चुनाव

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व सीट से आमने-सामने थे. इस चुनाव तक यह बात जोरशोर से कही जा रही थी कि आजतक दोनों नेताओं ने राजनीति में कभी हार का मुंह नहीं देखा है. इस सीट से पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर विधायक रह चुकी थीं. 

2022 के चुनाव के दौरान सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे. चुनाव के दौरान मजीठिया ने दावा किया था कि वह सिद्धू की जमानत जब्त करा देंगे. पलटवार सिद्धू की पत्नी ने किया था और मजीठिया से कहा था कि पहले वह अपनी जमानत तो करा लें, फिर जमानत जब्त कराएं.

मजीठिया ने सिद्धू को बताया था 'जोकर'

चुनाव से पहले एक समाचार चैनल से बात करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने सिद्धू को अहंकारी बताया था और कहा  था कि लोग उनका घमंड तोड़ेंगे. मजीठिया ने तीखा प्रहार करते हुए कहा था, ''सिद्धू की वाइफ उनको सीरियसली नहीं लेतीं, ही इज ए जोकर (वह जोकर हैं). आप जोकर से क्या माफी मंगाएंगे. जिनको उनका परिवार सीरियसली नहीं लेता, जिनको लोग सीरियसली नहीं लेते, उनको मैं भी बड़ी सीरियसली नहीं लेता हूं. कांग्रेस पार्टी उनको सीरियसली नहीं लेती है.''

मजीठिया ने कहा था, ''जब वो (सिद्धू) मेरे साथ होता था, जब वो गुड कंपनी में था, सिद्धू खुश रहता था. आज बैड कंपनी में है, सिद्धू दुखी है. इतना खुश तो अपनी घरवाली के साथ नहीं रहा जितना मेरे साथ रहता था.''

AAP उम्मीदवार ने दी थी दोनों का पटखनी

बता दें कि कभी हार का स्वाद नहीं चखने वाले दोनों नेताओं में से कोई भी नहीं जीता था. विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर ने दोनों को चुनावी रण में पटखनी दे दी थी. जीवन ज्योत कौर को सबसे ज्यादा 39,679 वोट मिले थे. सिद्धू 32,929 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे और बिक्रम सिंह मजीठिया को 25,188 वोट हासिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- Delhi Ordinance: अरविंद केजरीवाल ने समर्थन के लिए कांग्रेस को फिर दिया मैसेज, बोले- हमें उम्मीद है कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget