एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा के बयानों पर भड़की BJP और AAP, कहा- दर्ज कराएंगे मामला

Punjab Assembly Election Latest News: राज्य की मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार रजिया सुल्ताना के पति मुस्तफा ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है. मुस्तफा का एक कथित वीडियो बीजेपी नेताओं ने शेयर किया.

Punjab Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के प्रधान रणनीतिक सलाहकार एवं भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा पर मालेरकोटला में एक जनसभा में कथित रूप से एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया. उन्होंने पंजाब के मलेरकोटला में कहा अगर मेरे जलसे में आगे से बिघ्न डालने की कोशिश की तो ऐसे हालात बना दूंगा कि पुलिस और प्रशासन से संभलेंगे नहीं. झाड़ू वालों को झाड़ू से पीटूंगा.

हालांकि राज्य की मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार रजिया सुल्ताना के पति मुस्तफा ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है. मुस्तफा का एक कथित वीडियो भाजपा नेताओं, संबित पात्रा एवं शाजिया इल्मी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया. प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी मुस्तफा के विरूद्ध मामला दर्ज करने की मांग करते हुए चुनाव आयोग के पास उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी.

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी मुस्तफा की कथित टिप्पणी को लेकर उनकी निंदा की और आरोप लगाया कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के करीब राज्य का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है. भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता इल्मी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मुस्तफा ने अपने बयान में ‘हिंदू’ शब्द का इस्तेमाल किया. मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना, मालेरकोटला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं. मालेरकोटला, पंजाब में एक मुस्लिम बहुल जिला है.

भाजपा ने संवाददाता सम्मेलन में कथित वीडियो क्लिप दिखाया, जिसमें मुस्तफा 20 जनवरी को मालेरकोटला में एक जनसभा में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, ‘‘ मैं अल्लाह की कसम खाता हूं कि मैं उन्हें कोई कार्यक्रम नहीं करने दूंगा. मैं ‘कौमी फौजी’ हूं...मैं आरएसएस का एजेंट नहीं हूं, जो डर के मारे घर में छिप जाएगा.’’

उन्होंने कथित रूप से वीडियो में कहा, ‘‘ यदि वे फिर से ऐसा करने का प्रयास करेंगे तो मैं अल्लाह की कसम खाता हूं कि मैं उन्हें उनके घर में पीटूंगा.’’ हालांकि, मुस्तफा ने ‘हिंदू’ शब्द का इस्तेमाल करने से इनकार किया है और कहा कि उन्होंने बस आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया था, क्योंकि उनमें से कुछ ने उनका पीछा किया था और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया था.

मुस्तफ़ा पहले भी उकसाऊ बयान देने के लिए चर्चा में आते रहे हैं. मुस्तफा को नवजोत सिद्धू ने सलाहकार भी बनाया था, इसलिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर चुनाव के दौरान दुष्प्रचार और लड़ाने वाले बयान देने का आरोप लगाया है. मुस्तफा की पत्नी रजिया मलेरकोटला से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं. 2017 से रजिया पंजाब कैबिनेट में मंत्री भी हैं.

ये भी पढ़ें- Manipur Election 2022: कांग्रेस ने मणिपुर के लिए 40 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, जानें पूर्व CM ओकराम इबोबी कहां से लड़ेंगे चुनाव

ये भी पढ़ें- Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा ने 35 और उम्मीदवारों का किया एलान, बलवीर सिंह राजेवाल बोले- किसी पार्टी ने नहीं किया काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान
‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
ज्ञानेश कुमार के बाद अब जजों पर हमलावर हुए सौरव दास, ‘देश और संविधान को...’
ज्ञानेश कुमार के बाद अब जजों पर हमलावर हुए सौरव दास, ‘देश और संविधान को...’

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget