एक्सप्लोरर

देश के 17 बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

यह पुरस्कार सात श्रेणियों-कला एवं संस्कृति; बहादुरी; नवाचार; विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; सामाजिक सेवा; खेल और पर्यावरण-में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को रेखांकित करता है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को गुरुवार (26 दिसंबर, 2024) को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंगलवार (24 दिसंबर, 2024) को एक बयान में यह जानकारी दी.

बयान के मुताबिक, मंत्रालय वीर बाल दिवस पर भारतीय बच्चों की क्षमताओं और उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली देशव्यापी गतिविधियों का आयोजन करेगा और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेगा. बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस साल 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजेंगी.

यह पुरस्कार सात श्रेणियों-कला एवं संस्कृति; बहादुरी; नवाचार; विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; सामाजिक सेवा; खेल और पर्यावरण-में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को रेखांकित करता है. बयान के अनुसार, इस साल जिन 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें सात लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि प्रत्येक विजेता को एक पदक, प्रमाणपत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका प्रदान की जाएगी.

बयान के मुताबिक, वीर बाल दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुपोषित पंचायत योजना का उद्घाटन करेंगे, जिसका मकसद जमीनी स्तर पर पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है. इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में बच्चों के नेतृत्व में विविध संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाला मार्च-पास्ट भी होगा.

बयान के अनुसार, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उद्घाटन भाषण देंगी, जो बच्चों की शिक्षा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित इस दिवस का माहौल तैयार करेगा. बयान में कहा गया है कि पुरस्कार विजेताओं सहित लगभग 3,500 बच्चे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

इसमें कहा गया है कि शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों से देशभर के बच्चे जुड़ेंगे. बयान के मुताबिक, वीर बाल दिवस पर स्कूल, बाल देखभाल संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र कहानी सत्र, रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता पाठ आदि का आयोजन करेंगे.

इसमें कहा गया है कि माईगव और माईभारत जैसे ऑनलाइन मंचों पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. वीर बाल दिवस भारतीय बच्चों को साहस, नवाचार और सेवा के मूल्यों को कायम रखते हुए देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करने के वास्ते समर्पित है. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार और सुपोषित पंचायत जैसे कार्यक्रमों के जरिये सरकार अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है.

यह भी पढ़ें:-
Allu Arjun Stampede Case: बदला या राजनीति, 'पुष्पा' के साथ सख्ती क्यों कर रहे CM रेवंत रेड्डी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget