एक्सप्लोरर

Allu Arjun Stampede Case: बदला या राजनीति, 'पुष्पा' के साथ सख्ती क्यों कर रहे CM रेवंत रेड्डी?

रेवंत रेड्डी अल्लू अर्जुन के खिलाफ सख्ती बरतकर एक बड़े वोट बैंक को सियासी संदेश दे रहे हैं कि उनकी सरकार में अमीर और गरीब के बीच, आम जनता और सेलिब्रेटी के बीच कोई अंतर नहीं है, कानून सबके लिए बराबर है

संध्या थिएटर में हुए हादसे के बाद जेल जाकर बेल पर बाहर आने वाले अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. आम तौर ऐसे केस में होता ये है कि जमानत मिलने के बाद केस लंबे वक्त तक चलता रहता है और तारीख पर तारीख के बाद मामला रफा-दफा हो जाता है. अल्लू अर्जुन के साथ ऐसा नहीं हो रहा है, बल्कि वो तो अब और भी फजीहत में पड़ते जा रहे हैं. पहले पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाती है और अब तो किसी बड़ी वारदात की तरह पुलिस उस हादसे के मामले को रीक्रिएट भी करना चाहती है. तो सवाल है कि आखिर क्यों.  क्या तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अल्लू अर्जुन के जरिए अपना कोई बदला पूरा करना चाहते हैं या फिर इसके पीछे है उनकी राजनीति जिसके जरिए वो तेलंगाना में आम आदमी के लिए खुद को मसीहा बताना चाहते हैं. आखिर रेवंत रेड्डी की पुलिस पुष्पा पर इतनी सख्त क्यों है, चलिए आज बात करते हैं विस्तार से. 

जिन्होंने पुष्पा 2 फिल्म देखी है, उन्हें पता होगा कि आखिर तक पुष्पा का सिर्फ एक ही दुश्मन बचता है और वो है भंवर सिंह शेखावत. वही पुलिसवाला, जिसे फिल्म में पुष्पा बार-बार बेइज्जत करता है, लेकिन वो रील लाइफ थी और पुष्पा सिनेमा का हीरो था, तो उसके लिए पुलिसवाले को बेइज्जत करना स्क्रिप्ट का एक हिस्सा था, लेकिन रियल लाइफ में पुष्पा के साथ सबकुछ उल्टा पल्टा हो गया है. रील लाइफ में किसी के सामने न झुकने वाले पुष्पा को पुलिस के सामने बार-बार झुकना पड़ रहा है. पहले गिरफ्तारी देनी पड़ रही है. फिर जमानत मिलने के बाद भी पूरी रात जेल में गुजारनी पड़ रही है. फिर जमानत पर जेल से बाहर आकर भी पुलिसवालों के सवालों का जवाब देना पड़ रहा है. थाने में जाकर हाजिरी देनी पड़ रही है. अब तो पुलिस उस क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भी लेकर जाने की बात कर रही है.

ये सब कर रही है तेलंगाना की पुलिस, जिसके मुखिया कांग्रेस के नेता और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैं. तो क्या अल्लू अर्जुन के खिलाफ सख्ती बरतकर रेवंत रेड्डी अल्लू अर्जुन या उनके परिवार से कोई पुराना बदला लेना चाहते हैं. ऊपरी तौर पर तो ऐसा नहीं दिखता है. हां ये जरूर है कि अल्लू अर्जुन के परिवार और सीएम रेवंत रेड्डी की सियासत के बीच जमीन-आसमान का फर्क है. इस फर्क की वजह से अल्लू अर्जुन के खिलाफ सख्ती करना रेवंत रेड्डी को बैकफायर भी कर सकता है, क्योंकि दक्षिण भारत में फिल्म स्टार का क्रेज और फैंस की उनके प्रति दीवानगी किस कदर होती है, ये किसी से छिपा नहीं है. ऐसे में किसी बड़े एक्टर के खिलाफ इस तरह की सख्ती एक बड़े वोट बैंक को भी नाराज कर सकती है और रेवंत रेड्डी को भी इस बात का अंदाजा तो जरूर होगा. लिहाजा अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई कोई बदला तो नहीं ही है.

हां, रेवंत रेड्डी अल्लू अर्जुन के खिलाफ इतनी सख्ती बरतकर एक बड़े वोट बैंक को सियासी संदेश तो जरूर दे रहे हैं कि कांग्रेस के राज में अमीर और गरीब के बीच, आम जनता और सेलिब्रेटी के बीच कोई अंतर नहीं है और कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वो छोटा हो या बड़ा हो. अल्लू अर्जुन के खिलाफ ये पुलिसिया एक्शन उसी संदेश का प्रतीक है कि भले ही अल्लू अर्जुन ही क्यों न हों, अगर उन्होंने गलती की है तो कानून अपना काम करेगा ही करेगा और कानून वही काम कर भी रहा है. लिहाजा किसी सेलिब्रेटी की तरह पुलिस अल्लू अर्जुन के घर जाकर पूछताछ करके उनका बयान रिकॉर्ड नहीं कर रही है बल्कि किसी दूसरे आरोपी की ही तरह अल्लू अर्जुन को थाने में आना पड़ा है, जहां उनसे पूछताछ हुई है. हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी सेलिब्रेटी की वजह से आम लोगों के जान-माल का नुकसान हुआ हो, लेकिन किसी सेलिब्रेटी पर इतनी सख्ती का तो ये पहला ही मामला है और इसके जरिए रेवंत रेड्डी ने अपने कोर वोट बैंक तक तो ये बात पहुंचा ही दी है कि न झुकने वाला पुष्पा सिर्फ फिल्मों में होता है, असल जिंदगी में तो पुष्पा को भी प्रशासन के आगे झुकना ही पड़ेगा.

 

यह भी पढ़ें:-
अदालत में नकाब पहन जिरह करने पहुंची महिला वकील, हाईकोर्ट ने कहा- ये नियमों के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget