एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के मंत्री को बिहार के लड़के प्रशांत किशोर ने दिया जवाब

केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह निजी तौर पर प्रशांत किशोर को नहीं जानते. प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य आदमी को वो क्यों जानेंगे?

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि वह एक वरिष्ठ मंत्री हैं. मेरे जैसे सामान्य आदमी को वो क्यों जानेंगे? उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में बिहार और यूपी के रहने वाले मेरे जैसे लाखों लोग रहते हैं, संघर्ष कर रहें हैं. ऐसे में केंद्रीय मंत्री मुझ जैसे लोगों को कैसे जानेंगे?

क्या था मामला

बीते शुक्रवार यानि 27 दिसम्बर को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह निजी तौर पर प्रशांत किशोर को नहीं जानते. संवाददाताओं ने जब मंत्री को बताया कि प्रशांत किशोर 2014 के लोकसभा चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार का हिस्सा थे तो उन्होंने कहा, ''उस समय में मैं पार्टी में नहीं था.'' जब उन्हें बताया गया कि प्रशांत एनडीए के सहयोगी जेडीयू के उपाध्यक्ष हैं. इस पर हरदीप पुरी ने कहा, ''हो सकता है मुझे जानना चाहिए लेकिन मैं उन्हें नहीं जानता.''

ग़ौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. इसके लिए प्रशांत किशोर की कम्पनी i-pac ने आम आदमी पार्टी की कैम्पेनिंग की ज़िम्मेदारी ली है जिसका ऐलान बीते 14 दिसम्बर को किया गया था. दूसरी तरफ़ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

2 पर्यटकों की मौत के बाद फिर विवादों में गोवा का मशहूर सनबर्न फेस्टिवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 5 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 5 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget