एक्सप्लोरर

2 पर्यटकों की मौत के बाद फिर विवादों में गोवा का मशहूर सनबर्न फेस्टिवल

इससे पहले भी सनबर्न फेस्टिवल विवाद में रह चुका है जिसकी वजह से इसका ठिकाना गोवा से बदलकर 3 साल के लिए पुणे कर दिया गया था. ये एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रांस डांस म्यूजिक फेस्टिवल है.

पंजिम: गोवा का मशहूर सनबर्न फेस्टिवल विवादों में है. शुक्रवार को इस फेस्टिवल में शरीक होने हैदराबाद से आए दो युवाओं की मौत हो गई. अंदेशा जताया गया है कि ये मौतें ड्रग्स के ओवरडोज से हुई हैं. इस बात को लेकर गोवा में विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा है और इस फेस्टिवल को बंद कराने की मांग की है.

छुट्टियों के इस मौसम में गोवा का आकर्षण ना केवल वहां के खूबसूरत बीच और सीफूड रहता है बल्कि इन्हीं दिनों में यहां सनबर्न फेस्टिवल भी आयोजित किया जाता है. गोवा के उत्तरी भाग के वागाटूर बीच पर सनबर्न का आयोजन होता है और इसमें दुनिया भर से युवा शामिल होने के लिए आते हैं. ये एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रांस डांस म्यूजिक फेस्टिवल है. पिछले 3 साल इस फेस्टिवल को पुणे में आयोजित किया गया था. इस बार फिर से इसकी गोवा में वापसी हुई लेकिन युवाओं की मौत के कारण यह फिर एक बार विवाद में पड़ गया है.

गोवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोनों युवा सनबर्न फेस्टिवल के बॉक्स ऑफिस के पास खड़े होकर फेस्टिवल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे .इसी बीच उनकी तबियत खराब हो गई और वे गिर पड़े. उन्हें पास के मापसा में सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि मौत का कारण हार्टअटैक भी हो सकता है. लेकिन ड्रग्स के ओवरडोज की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. इन मौतों के बाद गोवा की तमाम विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हमला कर दिया है और मांग की है कि इस फेस्टिवल को बंद करा दिया जाना चाहिए.

गोवा में आम आदमी पार्टी के नेता एलविस गोम्स ने कहा कि जो लोग सनबर्न के जरिए पैसे बना रहे हैं वे किसी सुपारी किलर से कम नहीं है. सरकारी मंजूरी से गोवा में पर्यटकों की हत्या हो रही है. गोवा कांग्रेस के प्रमुख गिरीश चोडनकर ने पूरे मामले की जांच की मांग की है और कहा है कि गोवा के पर्यटन मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. बता दें कि सनबर्न फेस्टिवल की शुरुआत साल 2007 में गोवा में हुई थी. आज इसे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डांस फेस्टिवल माना जाता है. इसमें 52 देशों से लोग शरीक होने के लिए आते हैं. इससे पहले भी सनबर्न फेस्टिवल विवाद में रह चुका है जिसकी वजह से इसका ठिकाना गोवा से बदलकर 3 साल के लिए पुणे कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल पर नहीं थम रहा सियासी घमासान, PM के बयान से भड़का विपक्ष
दिमागी नक्सल पर नहीं थम रहा सियासी घमासान, PM के बयान से भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget