एक्सप्लोरर

लोकसभा में बोले मोदी- 'नकद से होती है भ्रष्टाचार की शुरूआत, नोटबंदी के लिए सही समय था'

नई दिल्लीप्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में बजट सत्र के छठे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चल रहे धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब दे रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति और विपक्ष के तमाम नेताओं का धन्यवाद किया. पीएम मोदी ने बीती रात भूकंप आने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि भूकंप आ ही गया.

LIVE UPDATES:

  • सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि हमारे देश की सेनाओं का गुणगान जितना करें उतना कम है. सर्जिकल स्ट्राइक बहुत बड़ा फैसला था. देश का मिजाज देखकर विपक्ष के तेवर बदले.
  • पीएम मोदी ने कहा कि दो साल से किसी मुख्यमंत्री को चिट्ठी नहीं लिखनी पड़ी. अब आपके मैदान में मैनें खेलना शुरू कर दिया है. सदन में मोदी ने कहा कि हमें देश मेें एक चुनाव के लिए पहल करनी चाहिए.
  • मोदी ने कहा कि भुगतान को आधार कार्ड से जोड़ने से फायदा हुआ. पहले यूरिया के लिए बड़ी-बड़ी लाइनें लगती थीं. अब लाइनें लगना बंद हो गई हैं.
  • मोदी ने कहा कि मेरे फैसलों से बड़े-बड़े लोगों को दिक्कत होती है. मैं सदन में पूरी जिम्मेदारी से बोलता हूं. मैं हर जुल्म सहने के लिए तैयार हूं.
  • मोदी ने कहा बिजली बचाने वाले 21 करोड़ LED बल्ब लग चुके हैं. LED बल्ब से 11 हजार करोड़ की बचत हुई है. कांग्रेस की काम करने की नीयत नहीं थी. मोदी ने कहा कि अब 9100 मेगावॉट बिजली सौर उर्जा से बनती है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक साल मेें 22 लाख 27 हजार घर बनवाएं है. पहले एक साल में 10 लाख 83 हजार घर बनते थे. मोदी ने कहा कि हम बदलाव के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहे हैं.
  • मोदी ने कहा कि मोदी का विरोध करें, करना भी चाहिए जो अच्छी चीज़े हैं उसे आगे बढ़ाएं.  मोदी ने सदन में बताया कि 76 हजार गांवों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क लगाया गया है.
  • सदन में पीएम ने कविता के जरिए साधा विपक्ष पर निशाना, बोले- अंतरपट मेंं खोजिए कहा छिपा है खोट. मिल जाएगी आपको सत्य रिपोर्ट.
  • मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मनरेगा में 1035 बार नियम बदले गए थे. मनरेगा में नया कुछ नहीं सिर्फ नाम नया है.
  • नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के आरोपों पर  पर कहा कि नोटबंदी का फैसला हड़बड़ी में नहीं, गरीबों का भला करने के लिए लिया था. पीएम मोदी ने कहा कि हमें चुनावों की नहीं, देश की चिंता है. हम गरीबों को हक दिलाकर रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि चोर दरवाजे बंद करने के लिए बार-बार बदले नोटबंदी के नियम.
  • नोटबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार की शुरूआत नकद से होती है. उन्होंने कहा कि मैं गरीबों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा. मैं इससे कभी पीछे नहीं हटूंगा. पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी के लिए सही समय था.
  • बजट के वक्त को लेकर विपक्ष को घेरते हुए मोदी ने कहा कि अटल जी की सरकार ने नोटबंदी का समय बदला था. बाकी सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया था. हम अंग्रेजों की सरकार की प्रथा को चलाएं.
  • पीएम मोदी ने कहा कि मैं जनशक्ति से देश का बेटा बना हूं. देश का हर आदमी गरीबों का भला चाहता है. उन्होंने कहा कि देश के विकास में हर सरकार का योगदान है.
  • कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण पर पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा है कि हम कुत्तों वाली परंपरा ने नहीं पले हैं. हम देश के लिए जीने की कोशिश कर रहे हैं
  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था. 1975 में देश जेल बन गया था. मोदी ने कहा कि कांग्रेस मानती है कि देश को आजादी केवल एक परिवार ने दिलाई है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि आखिर भूकंप आ ही गया. पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई घोटाले में भी सेवा का भाव देखता है तो धरती मां भी दुखी हो जाती हैं और भूकंप आ जाता है.
  • बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का जवाब दे रहे हैं पीएम मोदी
  • पीएम मोदी की तरफ से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का जवाब देने से पहले लोकसभा में भारी हंगामा हो रहा है.
लोकसभा में बोले मोदी- 'नकद से होती है भ्रष्टाचार की शुरूआत, नोटबंदी के लिए सही समय था
  • प्रधानमंत्री नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी विपक्षी पार्टियों को जवाब दे सकते हैं. पूर्व सांसद ई अहमद की मौत के निधन को लेकर हंगामा कर रहे विपक्षी दल बजट सत्र में कार्यवाही में रुकावट डाल रहे हैं.
  • वित्तमंत्री अरुण जेटली नोटबंदी से सबंधित बिल सदन में रखने की कोशिश करेंगे. इससे पहले, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोमवार को विपक्ष ने नोटबंदी को लेकर सरकार पर जमक निशाना साधा था.
इससे पहले, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोमवार को विपक्ष ने नोटबंदी को लेकर सरकार पर जमक निशाना साधा. लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा:- – कांग्रेस ने 70 सालों तक लोकतंत्र को बचाए रखा -प्रधानमंत्री को नोटबंदी के कारण हुई मौतों के लिए माफी मांगनी चाहिए -नोटबंदी के बाद एटीएम और बैंकों के बाहर कतार में खड़े 125 लोगों की मौत हो गई -कई लोगों की मौत हो गई. कम से कम प्रधानमंत्री को लोगों से माफी मांगनी चाहिए थी. आप अब भी माफी मांग सकते हैं -सरकार को देश को बताना चाहिए कि नोटबंदी के बाद कितना काला धन वापस आया. -प्रधानमंत्री जानते थे कि चुनाव आ रहे हैं, वह चाहते थे कि लोग 15 लाख रुपये के वादे को भूल जाएं -महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दी. -वर्तमान सत्ताधारी पार्टी से किसी ने भी देश के लिए अपने प्राणों की आहूति नहीं दी इससे पहले, चर्चा की शुरुआत करने वाले केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा:- -कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद 70 वर्षों के दौरान देश से गरीबी नहीं हटाई -2014 से पहले की सरकारों ने गरीबी खत्म करने का वादा किया, लेकिन वे नाकाम रहीं. और उनके दिशाहीन नेतृत्व के कारण देशवासियों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारी जनादेश दिया. -नोटबंदी का कदम जाली नोटों, आतंकवाद, नक्सलवाद से निपटने के लिए उठाया गया, लेकिन विपक्ष उन्हीं के साथ खड़ा नजर आता है. पीएम मोदी के जवाब के बाद दो महत्वपूर्ण बिलों पर भी चर्चा होगी. पहला कर्मचारियों को चेक या दूसरे डिजिटल माध्यमों से सैलरी दिए जाने को लेकर है, जबकि दूसरा नोटबंदी पांच सौ और एक हजार के बंद हुए नोटों को घर में रखने की सीमा तय करने से जुड़ा है. दोनों विषयों पर सरकार अध्यादेश लेकर आई थी. राज्यसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभभाषण पर चर्चा जारी रहेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget