एक्सप्लोरर

'इंडिया आईडियाज समिट' के मंच से दुनिया को संदेश देंगे पीएम मोदी, कल रात 8.50 बजे होगा संबोधन

दो दिन तक चलने वाली बैठक भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगी जिसमें कई सत्र आयोजित किये गये है.शेड्यूल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जुलाई को रात 8.50 बजे तक कीनोट एड्रेस करेंगे.

वॉशिंगटन: अमेरिका-भारत व्यवसाय परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित "इंडिया आईडियाज समिट" और 45वीं सालाना बैठक आज से शुरु हो रही है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों देशों के बड़े-बड़े उद्योगपतियों और आर्थिक विशेषज्ञों की उपस्थिति वाले बड़े शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे. यह वर्चुअल सम्मेलन दुनियाभर में कोविड- 19 के बढ़ते प्रभाव और चीन की आक्रामक कार्रवाई के बीच हो रहा है जिसमें दोनों देशों और दुनिया के लिये बेहतर भविष्य पर चर्चा होगी.

दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन बैठक भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगी जिसमें कई सत्र आयोजित किये गये है. वर्चुअल सम्मेलन की शुरुआत आज उद्घाटन के मौके पर भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसमैन डा. अमि बेरा और वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेल मंत्री मंत्री पीयूष गोयल के बीच ‘‘वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और कोविड 19 से मुकाबला’’ पर मुख्य परिचर्चा होगी.

उसके बाद शाम 6.20 से शाम 7 बजे तक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम में यूएसआईबीसी सदस्यों को संबोधित करते हुये भारत की आर्थिक स्थिति में आ रहे सुधार और कोविड- 19 महामारी के बाद भविष्य के आर्थिक वृद्धि मार्ग के बारे में अपनी दृष्टि से अवगत करायेंगी. उनके बाद आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज शाम 7.05 बजे से 7.30 बजे तक भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार को लेकर परिचर्चा में शामिल होंगे. शाम 8.15 से 9 बजे तक केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कीनोट रिमार्क्स देंगे.

शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन 22 जुलाई को यूएस चैंबर आफ कामर्स के सीईओ थामस जे डोनोह्यू के स्वागत भाषण के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर कार्यक्रम में शामिल होंगे और सिनेटर मार्क वारनर के साथ परिचर्चा में भाग लेंगे. यह चर्चा कोविड-19 महामारी के बाद वैश्विक प्रतिक्रिया का किस प्रकार अमेरिका और भारत नेतृत्व कर सकते हैं. चर्चा का संचालन पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन हेडले करेंगे.

इसके तुरंत बाद अमेरिका के विदेश मंत्री पाम्पियो सम्मेलन में मूख्यवक्ता के तौर पर भाषण देंगे और उसके बाद ‘‘महामारी के बाद की दुनिया में भारत- अमेरिका के रिश्तों के भविष्य’’ को लेकर चर्चा होगी. इस चर्चा में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधु और भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर भाग लेंगे. शेड्यूल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जुलाई को रात 8.50 बजे तक कीनोट एड्रेस करेंगे.

यूएसआईबीसी की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने कहा है कि इस साल के सम्मेलन का विषय ‘बेहतर भविष्य का निर्माण’’ पर केन्द्रित होगी. हम अमेरिका- भारत गलियारा को लेकर मजबूती के साथ प्रतिबद्ध हैं, इससे बेहतर भविष्य का निर्माण होगा. बिस्वाल ने कहा कि भारत और अमेरिका और उनके उद्योग साथ मिलकर काम कर रहे हैं. दोनों के मिलकर काम करने से न केवल ये दोनों देशों और उनके लोगों के लिये बेहतर भविष्य बनायेंगे बल्कि ये पूरी दुनिया के लिये भी बेहतर भविष्य बनाने में सहायक होंगे. ‘‘इस साल होने ‘इंडिया आइडिया सम्मेलन’ में हम इसी मुद्दे पर गौर कर रहे हैं.’’

यह भी पढें

9 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर वायुसेना में शामिल होगा राफेल, भारत-चीन सीमा पर होगी तैनाती

राजस्थान: सचिन पायलट और 18 अन्य बागी कांग्रेसी विधायकों की याचिका पर HC में आज भी जारी रहेगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई पार्टी बनाएंगे या कोई और बात? अन्नामलाई ने गाड़ी से हटाया BJP का झंडा, 3 जून को कर सकते हैं फैसला
नई पार्टी बनाएंगे या कोई और बात? अन्नामलाई ने गाड़ी से हटाया BJP का झंडा, 3 जून को कर सकते हैं फैसला
मारा गया नलबाड़ी हत्याकांड का मुख्य आरोपी, पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश; लव जिहाद एंगल आया सामने
मारा गया नलबाड़ी हत्याकांड का मुख्य आरोपी, पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश; लव जिहाद एंगल आया सामने
'तेलंगाना किसी एक पार्टी की जागीर नहीं', जन सेना के कार्यक्रम पर कांग्रेस मंत्री पोन्नम प्रभाकर का तीखा हमला
'तेलंगाना किसी एक पार्टी की जागीर नहीं', जन सेना के कार्यक्रम पर कांग्रेस मंत्री पोन्नम प्रभाकर का तीखा हमला
NEET विवादः ‘हमें पूरा भरोसा, छात्रों को मिलेगा इंसाफ’, PM मोदी की तारीफ करते हुए बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
NEET विवादः ‘हमें पूरा भरोसा, छात्रों को मिलेगा इंसाफ’, PM मोदी की तारीफ करते हुए बोले दिग्विजय सिंह

वीडियोज

Urban Cruiser EBella: Toyota की सबसे बड़ी गलती? #toyota #urbancruiser #autolive
Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा का पूल डे बना इंटरनेट सेंसेशन, ब्लैक मोनोकिनी में ग्लैमरस अंदाज वायरल (01.06.26)
Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लाईमैक्स लीक? वायरल वीडियो में एक आदमी को घसीटती दिखीं महिला
अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लाईमैक्स लीक? वायरल वीडियो में एक आदमी को घसीटती दिखीं महिला
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
Embed widget