एक्सप्लोरर

29 जुलाई को 5 राफेल लड़ाकू विमानों की डिलीवरी, जानिए- देश के किस एयरबेस पर तैनात होंगे

राफेल फाइटर जेट्स की पहली खेप इस महीने के आखिर तक भारत पहुंच रही है और 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर उन्हें एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा.

नई दिल्ली: सीमा पर चीन से चल रही तनातनी के बीच रक्षा क्षेत्र से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण खबरें हैं. पहली तो ये कि फ्रांस से पांच राफेल लड़ाकू विमानों की खेप अगले हफ्ते भारत पहुंच रही है और 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर उनके वायुसेना में शामिल होने के बाद उन्हें तुरंत चीन सीमा पर तैनात कर दिया जाएगा. दूसरी ये कि, अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर, यूएसएस निमिट्टज़ अब हिंद महासागर में तैनात हो गया है. सोमवार को निमिट्टज़ ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर एक युद्धभ्यास में भी हिस्सा लिया.

भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर कहा कि राफेल फाइटर जेट्स की पहली खेप इस महीने के आखिर तक भारत पहुंच रही है और 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर उन्हें एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा. इस दौरान कोई मीडिया कवरेज नहीं होगी. वायुसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, क्योंकि वायुसेना के पायलट्स‌ और क्रू की (फ्रांस में) राफेल फाइटर जेट्स और उसके हथियारों पर ट्रैनिंग पूरी हो चुकी है इसलिए इन राफेल विमानों को जल्द से (चीन सीमा पर) ऑपरेशनली तैनात कर दिया जाएगा. वायुसेना के मुताबिक, अगस्त महीने के दूसरे भाग में राफेल विमानों की फाइनल इंडक्शन होगी और उस दौरान मीडिया कवरेज होगी.

एमबीडीए ने तीन गेम-चेंजर मिसाइल भारतीय‌ राफेल के लिए दी

सोमवार को राफेल विमानों के लिए गेम-चेंजर मिसाइल सप्लाई करने वाली यूरोपीय कंपनी, एमबीडीए ने बयान जारी कर उनकी खूबियां गिनाईं.‌ एमबीडीए ने जो तीन गेम-चेंजर मिसाइल भारतीय‌ राफेल के लिए दी हैं, वे हैं, पहली मिटयोर मिसाइल. वियोंड विज्युल रेंज ‘मिटयोर’ मिसाइल की रेंज करीब 150 किलोमीटर है. हवा से हवा में मार करने वाली ये मिसाइल दुनिया की सबसे घातक हथियारों में गिनी जाती है. दूसरी है स्कैल्प, जो क्रूज डीप स्ट्राइक मिसाइल है जो आसमान से जमीन पर अटैक करने के लिए है.‌ तीसरी है माइका, जो हवा से हवा में मार करने वाली मल्टी-मिशन मिसाइल है.

इस बीच भारतीय नौसेना ने जानकारी दी कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर, यूएसएस निमिट्टज़ ने दक्षिणी चीन सागर से हिंद महासागर से गुजरते हुए अंडमान निकोबार के करीब 'पासएक्स' यानी पासेज-एक्सरसाइज की. निमिट्टज दुनिया के सबसे बड़े विमान वाहक युद्धपोतों में से एक है जिसपर एक साथ 60-70 लड़ाकू विमानों को तैनात किया जा सकता है.

अमेरिका की पैसेफिक-फ्लीट ने बयान जारी कर कहा कि निमिट्टज के साथ चार अमेरिकी युद्धपोत और थे. एक्सरसाइज के दौरान भारतीय नौसेना के चार वॉरशिप- आईएनएस राणा, सहयाद्रि, शिवालिक और कमोर्ता शामिल थे. पैसेफिक फ्लीट के मुताबिक, इस तरह के युद्धभ्यास से दोनों देशों के बीच सहयोग तो बढ़ेगा ही, समंदर में एंटी-पायरेसी और हिंसक संघर्ष पर भी लगाम लगेगी. क्योंकि निमिट्टज़ की जिम्मेदारी इस क्षेत्र की सुरक्षा करना और मित्र-देशों की नौसेनाओं से मित्रता बढ़ाना है. इंडियन ओसियन में पहुंचने से पहले निमिट्टज़ ने जापान और फ्रांस की नौसेनाओं के साथ भी इसी तरह का युद्धभ्यास किया था. अब निमिट्टज हिंद महासागर में ही तैनात रहेगा ताकि प्रशांत महासागर पूरी तरह से खुला रहे.

खबर ये भी है कि रक्षा मंत्रालय ने थलसेना के टी-90 टैंकों के लिए 1512 माइल-प्लो यानि टैंकों के आगे लगे खास ट्रॉलर की खरीद की मंजूरी दे दी है ताकि दुश्मन देश की जमीन पर आर्मर्ड फोर्मेशन के दाखिल होने पर लैंड माइंस को निष्कृय कर दिया जाए. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने सरकारी उपक्रम, बीडीईएल से 557 करोड़ रूपये का सौदा किया है. ये माइन-प्लो वर्ष 2027 तक थलसेना को मिल जाएंगे‌. आपको बता दें कि इस समय चीन से सटी एलएसी पर भारतीय सेना के टैंक बड़ी तादाद में तैनात हैं.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget