एक्सप्लोरर

आसमान से बरसते फूल, रामभक्ति में झूमते लोग...पीएम मोदी ने शेयर किया बेहद मनमोहक वीडियो, कहा- 'वर्षों तक याद रहेगा अयोध्या का नजारा'

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार (23 जनवरी) से रामभक्तों के लिए खुल गया है. पीएम मोदी ने इस मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया है.

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा हो चुका है. रामभक्तों ने मंगलवार (23 जनवरी) से मंदिर के दर्शन करना भी शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर के गर्भगृह में खुद मौजूद थे. उन्होंने रामलला की मूर्ति को दंडवत प्रणाम भी किया और चांदी के छत्र को भेंट किया. पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा है कि सोमवार को अयोध्या में जो नजारा रहा है, वो हमारी यादों में लंबे वक्त तक रहने वाला है. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलकियां हैं. इस वीडियो में हजारों लोगों को भगवान राम का नारा लगाते हुए देखा जा सकता है. हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूलों की बारिश भी होते हुए नजर आ रही है. पीएम मोदी ने कहा, 'अयोध्या में हमने जो कल यानी 22 जनवरी को देखा है, वह आने वाले वर्षों तक हमारी स्मृतियों में अंकित रहने वाला है.' पीएम मोदी ने जिस वीडियो को शेयर किया है, वो 3.05 मिनट का है.

1000 सालों तक मजबूत भारत की नींव होगा राम मंदिर

अयोध्या में बने राम मंदिर में सोमवार (22 जनवरी) को प्राण प्रतिष्ठा की गई. पीएम मोदी ने आने वाले 1000 सालों के लिए मजबूत, सक्षम और दिव्य भारत की नींव बनाने के लिए राम मंदिर निर्माण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. पीएम मोदी सुनहरे रंग का कुर्ता और क्रीम कलर की धोती और पटका पहनकर राम मंदिर पहुंचे. गर्भगृह में पीएम मोदी के अलावा, उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस चीफ मोहन भागवत मौजूद रहे. 

भक्तों के लिए खुले राम मंदिर के द्वार

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर्स ने राम मंदिर परिसर में फूलों की बारिश भी की. अयोध्या समेत पूरे देश का माहौल राममय रहा है. वहां, आज से राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्त जा सकते हैं. जनता के लिए राम मंदिर के द्वार खुल चुके हैं और भक्तों की भारी भीड़ ने यहां पहुंचना शुरू कर दिया है. राम मंदिर के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें भक्तों की भीड़ को देखा जा सकता है. रामलला के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंचे हैं. 

मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है और इसमें तीन मंजिलें हैं. राम मंदिर की ऊंचाई 380 फीट है और ये 250 फीट चौड़ा है. इसमें 392 पिलर्स लगाए गए हैं और 44 दरवाजे मौजूद हैं. राम मंदिर परिसर में एंट्री सिंह द्वार से मिलेगी. दर्शन के लिए लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन पास ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आज से राम मंदिर में कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती, ये रही टाइमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?
'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
हरीशा राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं...
हरीशा राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं...
Parliament Session 2026 Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज
Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget