एक्सप्लोरर

Modi-Trump Talk: लश्कर, जैश जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ ट्रंप-मोदी का 'किलर' प्लान, जॉइंट स्टेटमेंट सुन पाकिस्तान को सर्दी में आएगा पसीना

India-US Joint Statement: पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका का संयुक्त बयान जारी हुआ है. इसमें पाकिस्तान को आतंकी संगठनों को पनाह देने के लिए फटकार लगाई गई है.

India-US Joint Statement: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज सुबह (अमेरिकी समयानुसार गुरुवार रात) हुई द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें पाकिस्तानी आतंकवाद भी एक प्रमुख विषय रहा. दोनों नेताओं ने पाकिस्तान की धरती से संचालित हो रहे आतंकी समूहों के खिलाफ अपने अभियान तेज करने पर जोर दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार को भी यह हिदायत दी गई कि वह अफनी सरज़मीं का इस्तेमाल सीमा पार आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए न होने दें.

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय द्वारा दोनों देशों का संयुक्त बयान जारी किया गया. इस बयान में पाकिस्तान का नाम साफ तौर पर आतंकवाद से जोड़ कर लिखा गया. बयान में लिखा गया है, 'दोनों नेताओं (मोदी और ट्रंप) ने पाकिस्तान से 26/11 मुंबई और पठानकोट हमले के अपराधियों को जल्द से जल्द सजा देने के लिए कहा. पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि उसकी सरज़मीं का उपयोग सीमा पार आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए न किया जाए.'

'लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ सहयोग बढ़ाएंगे'
भारत-अमेरिका संयुक्त बयान में लिखा गया है, 'नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद एक वैश्विक संकट है और इससे लड़ा जाना चाहिए. दुनिया के हर हिस्से में आतंकवादियों के जो सुरक्षित ठिकानों हैं, उन्हें खत्म किया जाना जरूरी है. उन्होंने 26/11 मुंबई हमले और 26 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान में एबी गेट बम धमाके जैसे आतंकी हमलों को रोकने के लिए अल-कायदा, आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी समूहों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.'

संयुक्त बयान में कहा गया कि आतंकवाद से मिलकर लड़ने के क्रम में अमेरिका ने मुंबई हमले के साजिशकर्चा तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी है. बयान में यह भी कहा गया है कि पीएम मोदी और ट्रंप ने सामूहिक विनाश के हथियारों और उनकी डिलीवरी सिस्टम को रोकने के लिए मिलकर काम करने का भी संकल्प लिया है.

आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा: ट्रंप
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद अमेरिका और भारत ने आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण को रोकने, खुफिया जानकारी साझा करने और वैश्विक आतंकवाद विरोधी अभियान में सहयोग बढ़ाने की बात कही है. ट्रंप ने कहा कि कट्टरपंथी आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है और इसे रोकने के लिए दोनों देशों का गठबंधन बेहद महत्वपूर्ण होगा.

यह भी पढ़ें...

Trump On China: क्या भारत-अमेरिका मिलकर चीन को काउंटर कर पाएंगे? ट्रंप ने बता दिया क्या है उनका प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stray Dogs Case Verdict: 'बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार', आवारा कुत्तों के मामले में SC का आदेश
Stray Dogs Case Verdict: 'बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार', आवारा कुत्तों के मामले में SC का आदेश
'हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं, लेकिन...', नार्वे की पत्रकार के सवाल पर भारत ने दिया करारा जवाब
'हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं, लेकिन...', नार्वे की पत्रकार के सवाल पर भारत का करारा जवाब
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
जिसने कराई राजीव गांधी की हत्या, उस LTTE के पूर्व चीफ को थलापति विजय ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'यादों को दिलों में...'
जिसने कराई राजीव गांधी की हत्या, उस LTTE के पूर्व चीफ को थलापति विजय ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'यादों को दिलों में...'

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
'अमेरिका पर यकीन नहीं...', दौड़े-दौड़े तेहरान पहुंचे PAK मिनिस्टर नकवी तो ईरान ने दिया अल्टीमेटम
'अमेरिका पर यकीन नहीं...', दौड़े-दौड़े तेहरान पहुंचे PAK मिनिस्टर नकवी तो ईरान ने दिया अल्टीमेटम
SRH के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़? किसे ठहराया जिम्मेदार
SRH के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़? किसे ठहराया जिम्मेदार
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
इस्लामपुर अब कृष्ण नगर, बाबरी मस्जिद चौक हुआ जैन मंदिर चौक... पाकिस्तान में बदले गए इन जगहों के नाम 
इस्लामपुर अब कृष्ण नगर, बाबरी मस्जिद चौक हुआ जैन मंदिर चौक... PAK में बदले गए इन जगहों के नाम 
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
इस शहर में मरना है कानूनी अपराध, आखिरी सांस लेने से पहले ही लोगों को खदेड़ देता है प्रशासन
इस शहर में मरना है कानूनी अपराध, आखिरी सांस लेने से पहले ही लोगों को खदेड़ देता है प्रशासन
Embed widget