एक्सप्लोरर

भारत-अमेरिका मिलकर चीन को काउंटर कर पाएंगे? डोनाल्ड ट्रंप ने बता दिया क्या है उनका प्लान

Trump On China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठकर आपसी संघर्षों को खत्म करने के लिए जरूरी उपायों पर बातचीत जरूर करेंगे.

Trump On China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है. उन्होंने साफ कहा है कि वह चीन के साथ दोस्ताना व्यवहार चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में सभी प्रमुख देश मिलकर काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हमें एक-दूसरे के खिलाफ पैसा खर्च करने के बजाय अच्छे कामों और उद्देश्यों पर इसे खर्च करना चाहिए. ट्रंप ने यह बात पीएम मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कही.

एएनआई की ओर से डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि वह चीन को काउंटर करने के लिहाज से भारत-अमेरिकी संबंधों को कैसे देखते हैं? इस पर ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि चीन के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे रहेंगे. कोविड-19 से पहले तक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मेरे संबंध बहुत अच्छे थे. चीन दुनिया में एक बड़ा महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. मुझे लगता है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में हमारी मदद कर सकता है. मुझे उम्मीद है कि चीन, भारत, रूस और अमेरिका सभी साथ मिल कर काम कर सकते हैं. यह बहुत जरूरी भी है.'

'एक-दूसरे के खिलाफ पैसा खर्च क्यूं करें?'
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैंने अपने पहले कार्यकाल में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की थी. इस पहल में उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया आई थी. ठीक इसी तरह इस मामले में मेरी बात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी हुई और उन्होंने भी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी थी. हम लोग 900 बिलियन डॉलर डिफेंस पर खर्च करते हैं. चीन भी 450 बिलियन डॉलर तक खर्च करता है. हम यह पैसा एक-दूसरे के खिलाफ खर्च करते हैं. क्यों न हम इस पैसे को अच्छे प्रयासों के लिए खर्च करें. और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि आगे ऐसा ही कुछ अच्छा होगा.'

'संघर्ष खत्म करने के लिए बात करूंगा'
ट्रंप ने कहा, 'मैं जब सत्ता में था तब न तो इजरायल-हमास के बीच जंग छिड़ी थी, न ही रूस-यूक्रेन युद्ध हो रहा था. अब जब मैं वापस सत्ता में आया, तो पूरी दुनिया में आग लगी हुई है. मुझे पहले यह आग बुझानी है. इसके बाद मैं रूस और चीन के साथ बैठकर आपसी संघर्ष खत्म करने के लिए जरूरी चीजों पर बात करूंगा.'

यह भी पढ़ें...

PM Modi US Visit: मोदी-ट्रंप मुलाकात में डिफेंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई समझौते; क्या टैरिफ और डिपोर्टेशन पर बनी बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- 'न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे'
अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- 'न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे'
अमेरिका ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर किया 20% टैक्स वसूलने का ऐलान, ईरान बोला- 'ट्रंप एकदम सही...'
US ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर किया 20% टैक्स वसूलने का ऐलान, ईरान बोला- 'ट्रंप एकदम...'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget