एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत SAARC में देगा एक करोड़ डॉलर, MP में फ्लोर टेस्ट पर सस्पेंस, पढ़ें 5 बड़ी ख़बरें

कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बड़ी पहल की और सार्क देशों के नेताओं को एक मंच पर लाया. इस दौरान उन्होंने सामूहिक भागीदारी की बात कही. पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी ख़बरें-

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये SAARC देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों से कोरोना वायरस से निपटने के मुद्दे पर चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं सार्क देशों के लिए COVID-19 इमरजेंसी फंड का प्रस्ताव करता हूं, भारत इस फंड के लिए 1 करोड़ डॉलर की पेशकश करता है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पीएम मोदी के अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य मामलों पर विशेष सहायक जफर मिर्जा शामिल हुए. https://bit.ly/3b0F0Cj

2. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 107 हो गई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 31 मामले सामने आए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर केरल है, जहां संक्रमित लोगों की संख्या 22 है. https://bit.ly/2QiGmjQ कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की. https://bit.ly/2w0P7rY कोरोना वायरस से प्रभावित ईरान और इटली में फंसे हुए 450 से अधिक भारतीयों को दो विमानों से वापस लाया गया और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया. https://bit.ly/2U8ZK3H

3. मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट को लेकर राज्यपाल के निर्देश के बाद भी स्थिति साफ नहीं है. सत्तारूढ़ कांग्रेस का कहना है कि राज्यपाल संदेश दे सकते हैं, निर्देश नहीं. इसलिए विश्वास मत पर फैसला विधानसभा अध्यक्ष करेंगे. सियासी हलचल के बीच आज कमलनाथ ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. बैठक के बाद उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाते हुए 'ऑल इज वेल' कहा. वहीं, नई दिल्ली में बीजेपी नेताओं की कई दौर की बैठक चली. https://bit.ly/39Te4nQ

4. मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच गुजरात में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा. राज्यसभा की चार सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस के चार विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष अपने इस्तीफे सौंप दिये. इसके साथ 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 73 से कम होकर 69 हो गई है. बीजेपी ने चुनाव के लिए अभय भारद्वाज, रमीला बारा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को उतारा है. https://bit.ly/38Lgx2g

5. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी के आधार पर आज सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया. आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दियालगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए. https://bit.ly/3aUB1He

कोरोना वायरस के खतरे के चलते 31 मार्च तक नहीं होगी फिल्म और टीवी सीरियल्स की शूटिंग https://bit.ly/2UbKoeQ

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान...' पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: 'धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान...' PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget